फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Army man molested girl student going from Scooty in gorakhpur

स्कूटी से जा रही युवती ने आर्मी के जवान पर लगाया छेड़खानी आरोप, परिजनों ने दी तहरीर

Tue, 18 Feb 2020 08:21 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Feb 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Army man molested girl student going from Scooty in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
कैंट इलाके के गिरधरगंज में मंगलवार की सुबह सरेराह कार सवार आर्मी के जवान ने स्कूटी से घर जा रही युवती के साथ छेड़खानी की। कार सवार गिरधरगंज से इंजीनियरिंग कॉलेज तक करीब तीन किलोमीटर तक युवती को परेशान करता रहा। इंजीनियरिंग कॉलेज के पास उसने युवती का हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को जुटता देख कार सवार भाग गया। युवती ने पुलिस को सूचना दी। देर शाम युवती के चाचा ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर जांच की तो पता चला कि वह आर्मी के जवान की है।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती प्रतिदिन सुबह सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में खेलने जाती है। मंगलवार की सुबह वह स्टेडियम से स्कूटी से घर लौट रही थी। पुलिस को दिए तहरीर में आरोप है कि अभी वह गिरधरगंज के पास पहुंची थी कि एक स्विफ्ट कार सवार उसका पीछा करने लगा। इंजीनियरिंग कॉलेज तक वह उसे परेशान करता रहा। इस दौरान उसने अश्लील फब्तियां कसीं। यही नहीं, चौराहे पर उसे रोक लिया और हाथ पकड़कर कार में जबरन बैठाने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्मी का जवान बता रहा अलग कहानी
उधर, चौकी इंचार्ज दीपक सिंह ने बताया कि युवती ने घटना की सूचना दी थी। इसके बाद आर्मी के जवान को चौकी पर बुलाया गया। उसने बताया कि युवती की स्कूटी में उसकी कार से ठोकर लग गई थी। इसको लेकर विवाद हुआ। चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवती के परिजनों ने छेड़खानी की तहरीर दी है। दोनों पक्षों को बुधवार को फिर से चौकी पर बुलाया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed