{"_id":"63466c8ce410630c203ef6ee","slug":"arms-license-suspended-of-three-people-involved-in-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अपराध में शामिल तीन लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित, 178 और लोग चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अपराध में शामिल तीन लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित, 178 और लोग चिह्नित
Wed, 12 Oct 2022 12:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:58 PM IST
सार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि जिन भी लोगों के नाम से लाइसेंसी असलहे हैं और उनके खिलाफ केस दर्ज हैं। सभी को चिह्नित कर पुलिस की ओर से रिपोर्ट भेजी जा रही है। तीन लोगों के लाइसेंस मंगलवार को निलंबित हुए हैं। 178 लोगों की सूची तैयार की गई है। जल्द ही उसे भी डीएम के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपराध में संलिप्त तीन लोगों के शस्त्र लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने जिले में अन्य 178 लोगों लोगों के लाइसेंस को निलंबित कराने के लिए रिपोर्ट तैयार कर ली है। इन सभी के खिलाफ किसी न किसी मामले में चार्जशीट कोर्ट में जा चुकी है। जल्द ही एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की ओर से डीएम को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज के छतियारी गांव निवासी योगेंद्र यादव की रिवाल्वर, हरपुर बुदहट के भेउसा निवासी मृत्युंजय दुबे और झकही के अजय सिंह के डीबीबीएल गन के लाइसेंस को निरस्त करा दिया है। इसके अलावा जिले में 178 और लोगों को पुलिस की ओर से चिह्नित किया गया है, जिनके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए पुलिस रिपोर्ट भेजेगी।
विज्ञापन
इन सभी की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। इनमें कोतवाली में पांच, राजघाट में 17, तिवारीपुर में 7, कैंट में 9, खोराबार में 5, रामगढ़ताल में दो, गोरखनाथ में दो, शाहपुर में चार, कैंपियरगंज में तीन, पीपीगंज में 9, सहजनवां में 18, गीडा में एक, झंगहा में एक, पिपराइच में आठ, गुलरिहा में 14, बांसगांव में एक, गगहा में 12, बेलीपार में 17, गाला में तीन, बड़हलगंज में तीन, उरुवा बाजार में आठ, बेलघाट में चार, खजनी में तीन, सिकरीगंज में पांच और हरपुर बुदहट के 17 ऐसे लोगों के नाम चिह्नित किए गए हैं, जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि जिन भी लोगों के नाम से लाइसेंसी असलहे हैं और उनके खिलाफ केस दर्ज हैं। सभी को चिह्नित कर पुलिस की ओर से रिपोर्ट भेजी जा रही है। तीन लोगों के लाइसेंस मंगलवार को निलंबित हुए हैं। 178 लोगों की सूची तैयार की गई है। जल्द ही उसे भी डीएम के पास भेजा जाएगा।