फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AQI 205 Due to the smoke of Sahalag air became poisonous again

एक्यूआई @ 205: सहालग की धूम से फिर जहरीली हुई गोरखपुर की हवा...घुटने रहा है दम

Wed, 29 Nov 2023 10:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Wed, 29 Nov 2023 10:15 AM IST
सार

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि तापमान में कमी और हवा नहीं चलने के कारण धूल के कण संघनित हो गए हैं। वाहनों के धुएं और अन्य कारकों से भी प्रदूषण बढ़ा हुआ है। जब तक तेज हवा नहीं चलती, स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।

विज्ञापन
AQI 205 Due to the smoke of Sahalag air became poisonous again
गोरखपुर में प्रदूषण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। प्रदूषण खतरनाक स्तर को पार कर गया है। मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का स्तर 205 दर्ज किया गया है, जबकि यह आंकड़ा 200 से ज्यादा होने पर हवा की गुणवत्ता खराब मानी जाती है। इसकी मुख्य वजह है कि निर्माणाधीन स्थलों पर कार्य शुरू हो गए हैं, जिससे सड़कों पर धूल है। वहीं, सहालग के चलते सड़कों पर इन दिनों गाड़ियों का रेला लगा है। इससे धूल तो उड़ ही रही है, चौराहों पर जब एक साथ गाड़ियां रुक रहीं हैं तो धुएं से भी प्रदूषण बढ़ रहा है। शादियों में पटाखाें से भी जहरीला धुआं उठ रहा है।

विज्ञापन


यही नहीं, ग्रामीण इलाकों में पराली भी जलाई जा रही है। सोमवार को अचानक धुंध को भी इसी का प्रभाव माना जा रहा है। डॉक्टरों की राय है कि ऐसे में अस्थमा, हृदय और सांस के रोगियों के साथ बुजुर्ग को बहुत ही सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन


मंगलवार को करीब एक सप्ताह बाद प्रदूषण का स्तर 200 एक्यूआई पार कर गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की सुबह 10 बजे एक्यूआई 205 रिकाॅर्ड किया गया। एक दिन पहले सोमवार को एक्यूआई 186 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: अभद्र टिप्पणी पर छात्रों के दो गुटों में चाकू चले, तीन घायल

रात में 9 बजे के बाद बरात में गाड़ियों की भीड़ और आतिशबाजी ने प्रदूषण स्तर को बढ़ा दिया और रात 12 बजे प्रदूषण स्तर 203 तक पहुंच गया। जो प्रदूषण की दृष्टि से ''''खराब'''' श्रेणी में आता है। हालांकि मंगलवार को दिन चढ़ने के साथ ही प्रदूषण स्तर गिरने लगा। शाम 5 बजे एक्यूआई का स्तर 145 पहुंच गया।

विशेषज्ञों की माने तो मौसम में नमी और हवा कम होने की वजह से गाड़ियों के धुएं से निकले हानिकारक गैस वायुमंडल में ऊपर नहीं जा पा रहे हैं। धुंध की सतह बन गई है।

एमएमएमयूटी के वायु गुणवत्ता अनुप्रेषण कमेटी के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. एके मिश्रा ने बताया कि सुबह नमी होने के चलते प्रदूषण का स्तर अधिक रह रहा है, ऐसे मौसम में मास्क पहनकर ही बाहर निकलना बेहतर रहेगा।

इसे भी पढ़ें: नासिक में हुई बारिश तो आढ़तियों ने बढ़ा दिए प्याज के भाव

बरात में जमकर हो रही आतिशबाजी, हवा को बना रही जहरीली
शहर में मंगलवार को 200 से अधिक शादी होने से करीब सभी मैरिज हाउस व गेस्ट हाउस बुक थे। द्वारपूजा के लिए बराती निकले तो गाजे-बाजे पर जमकर थिरकने के साथ आतिशबाजी करते रहे। रात तकरीबन नौ बजे बैंक रोड स्थित एक मैरिज हाउस जाने के लिए बरात जा रही थी। आगे जमकर आतिशबाजी हो रही थी।

आतिशबाजी कर रहे सेराज ने बताया कि आठ हजार रुपये में बुकिंग है। कमोबेश यही हाल बक्शीपुर चौराहे पर जा रही बरात में भी देखने को मिली। आतिशबाजी कर रहे शफीक ने बताया कि 6 हजार में बुक किया गया है। पटाखों के बारूद से निकला धुंआ शहर की हवा को खराब कर रहा था।

इसे भी पढ़ें:  विधायक सैय्यदा खातून शतचंडी महायज्ञ में हुईं शामिल, जाने के बाद मंदिर का कराया गया शुद्धिकरण

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि तापमान में कमी और हवा नहीं चलने के कारण धूल के कण संघनित हो गए हैं। वाहनों के धुएं और अन्य कारकों से भी प्रदूषण बढ़ा हुआ है। जब तक तेज हवा नहीं चलती, स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed