फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Appointment to newly created Dean posts in MMMUT, designation changed

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में नवसृजित अधिष्ठाता पदों पर नियुक्ति, बदला पदनाम

Sun, 03 Dec 2023 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 03 Dec 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Appointment to newly created Dean posts in MMMUT, designation changed
विश्वविद्यालय के प्रबंध बोर्ड के निर्णय के अनुपालन में सौंपी गई नई जिम्मेदारी
विज्ञापन

बोर्ड ने प्रदान की थी पदनाम में परिवर्तन, नए अधिष्ठाता पद को सृजन को संस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधिष्ठाताओं के पदनाम और कार्यभार दोनों में परिवर्तन कर दिया गया है। यह परिवर्तन बीते दिनों विश्वविद्यालय प्रबंध बोर्ड के निर्णय को देखते हुए किया गया है, जिसमें बोर्ड के सदस्यों ने अधिष्ठाता के पदनाम में परिवर्तन और नए अधिष्ठाता पद के सृजन को संस्तुति प्रदान की थी। कुलपति ने शनिवार को व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया।

जानकारी के अनुसार, गणित विभाग के आचार्य प्रो. वीके मिश्र को अधिष्ठाता स्नातक बनाया गया है, वह इस पद पर प्रो. पीके सिंह का स्थान लेंगे। कंप्यूटर साइंस विभाग के आचार्य प्रो. पीके सिंह को अधिष्ठाता विस्तार, क्षेत्र गतिविधियां और पुरातन छात्र संबंध की जिम्मेदारी दी गई है। इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग विभाग के आचार्य प्राे. वीके गिरी को अधिष्ठाता छात्र मामले बनाया गया है, वह प्रो. एएन तिवारी का स्थान लेंगे।
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस विभाग के आचार्य प्रो. राकेश कुमार अधिष्ठाता शोध, विकास और प्रोफेशनल प्रैक्टिसेज बने हैं। अब तक वह छात्र क्रिया-कलाप परिषद के अध्यक्ष थे। उनके स्थान पर यह जिम्मेदारी भौतिक विज्ञान विभाग के आचार्य प्रो. बीके पांडेय को दी गई है। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के रामदुलार अधिष्ठाता अवस्थापना व नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है। ट्रेनिंग एवम प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रो. वीके द्विवेदी को अधिष्ठाता अंतरराष्ट्रीय मामले बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिष्ठाता संकाय मामले प्रो. यूसी जायसवाल और अधिष्ठाता परास्नातक अध्ययन प्रो. संजय मिश्र पूर्व निर्धारित कार्यकाल पूर्ण करने तक अथवा अगले आदेशों तक इसी पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed