फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Apply by show skills on stage at Gorakhpur Mahotsav

गोरखपुर महोत्सव मंच पर हुनर दिखाने का है मौका, जानिए कब है आवेदन की आखिर तारीख

Wed, 23 Dec 2020 07:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Dec 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Apply by show skills on stage at Gorakhpur Mahotsav
gorakhpur mahotsav - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के दौरान मंच पर कला का प्रदर्शन करना चाहते हों तो 25 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं होगा। महोत्सव समिति ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों के चयन के लिए पैनल भी बनाया है।
विज्ञापन


इसमें संगीत नाटक एकेडमी के सदस्य राकेश श्रीवास्तव, लोक कलाविद हरि प्रसाद सिंह एवं संगीत नाटक एकेडमी के पूर्व सदस्य डॉ. शरदमणि त्रिपाठी शामिल हैं।
 
समिति के अध्यक्ष और कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने यह जानकारी दी। बताया कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले कलाकार कॉर्मल रोड स्थित पर्यटन विभाग के कार्यालय में 25 दिसंबर तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


विवरण पत्र समेत अपना आवेदन ई-मेल आईडी tourism.gkp2015@gmail.com पर भी भेज सकते हैं। ऐसे कलाकार जो पिछले किसी भी गोरखपुर महोत्सव में भाग नहीं ले पाएं हों, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद पहले प्रतिभाग कर चुके कलाकार भी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 से 17 तक कृषि, पुस्तक मेला व विज्ञान प्रदर्शनी
गोरखपुर। महोत्सव के मौके पर 12 जनवरी से 17 जनवरी तक कृषि, पुस्तक और सरस मेला के अलावा विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मंच पर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed