फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Applications processed till January 15 one thousand reports yet to be submitted

Gorakhpur News: 15 जनवरी तक के आवेदन निस्तारित, एक हजार में रिपोर्ट लगनी बाकी

Wed, 17 Jan 2024 03:40 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Jan 2024 03:40 PM IST
सार

जनवरी के पहले सप्ताह में सर्वर ठीक से नहीं चलने की समस्या के चलते करीब 28 हजार से ज्यादा आवेदन लंबित हो गए थे। प्रमाणपत्र को लेकर यूपी पुलिस भर्ती व छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी परेशान हो गए।

विज्ञापन
Applications processed till January 15 one thousand reports yet to be submitted
गोरखपुर सदर तहसील। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सदर तहसील में आय-निवास और जाति प्रमाणपत्र के लंबित आवेदनों के निस्तारण में 80 लेखपालों को लगाया गया तो बैकलॉग के मंगलवार तक 27 हजार मामले निपटा दिए गए। सप्ताह भर में जितने आवेदन आए थे करीब सभी के प्रमाणपत्र जारी हो गए हैं, अब एक हजार आवेदन लंबित हैं। उम्मीद है कि मंगलवार की रात तक इनका भी निस्तारण कर ऑनलाइन प्रमाणपत्र अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


जनवरी के पहले सप्ताह में सर्वर ठीक से नहीं चलने की समस्या के चलते करीब 28 हजार से ज्यादा आवेदन लंबित हो गए थे। प्रमाणपत्र को लेकर यूपी पुलिस भर्ती व छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी परेशान हो गए। पुलिस भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी और छात्रवृत्ति के लिए 18 जनवरी है।
विज्ञापन


तहसील प्रशासन की ओर से मामलों को तेजी से निपटाने के लिए 80 लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई और दिन-रात काम करने की हिदायत दी गई। जिसके बाद से मामलों को निस्तारित करने में तेजी आई। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम तक 15 जनवरी तक के लंबित मामलों में रिपोर्ट लगाकर प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए। इसके बाद के करीब एक हजार आवेदन अभी लंबित हैं, जिनका निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed