{"_id":"61a1d108608455100c143ce8","slug":"anti-corruption-team-caught-irrigation-department-clerk-taking-bribe-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सिंचाई विभाग के लिपिक को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, मेडिकल क्लेम के लिए मांग रहा था रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सिंचाई विभाग के लिपिक को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, मेडिकल क्लेम के लिए मांग रहा था रुपये
Sat, 27 Nov 2021 12:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:02 PM IST
सार
आरोप है कि लिपिक पद पर कार्यरत विनोद कुमार ने मेडिकल क्लेम पास करने के लिए 10 प्रतिशत घूस मांगा था। न देने पर कई महीने से दौड़ा रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार दोपहर में सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम आरोपी कर्मचारी से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बांसगांव निवासी अखिलेश कुमार राव सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात हैं। जबकि शाहपुर इलाके के जंगल सालिक राम निवासी विनोद कुमार उसी विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत हैं।
पीड़ित अखिलेश ने बताया कि सितंबर में पत्नी को प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था, जहां ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ। इलाज में 47600 रुपये खर्च हुए थे। जिसका मेडिकल क्लेम लेने के लिए अपने विभाग में आवेदन किया था।
आरोप है कि लिपिक पद पर कार्यरत विनोद कुमार ने मेडिकल क्लेम पास करने के लिए 10 प्रतिशत घूस मांगा था। न देने पर कई महीने से दौड़ा रहा था। आरोपी के पिता पुलिस उपाधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
पीड़ित कर्मचारी ने थक हारकर एंटी करप्शन टीम की मदद ली। टीम शुक्रवार को सिंचाई विभाग के दफ्तर पहुंची। पीड़ित ने जैसे ही आरोपी लिपिक को रुपये थमाए एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम पकड़े गए आरोपी को लेकर शाहपुर थाने पहुंची। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक चंद्रेश यादव ने बताया कि लिपिक विनोद कुमार को घूस लेते पकड़ा गया है।