फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Anshuman Murder Strangled to death Accused wife also arrested family outrage erupts upon body arrival home

UP: रस्सी से हाथ-पैर बांध मुंह में ठूंस दिया था रूमाल, पड़ोसी ने किया मासूम का मर्डर; बोला- प्रेम विवाह के...

Sun, 05 Jul 2026 02:02 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 05 Jul 2026 02:02 PM IST
सार

गोरखपुर में मासूम अंशुमन हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। मासूम ही हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Anshuman Murder Strangled to death Accused wife also arrested family outrage erupts upon body arrival home
Anshuman Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गोरखपुर के नगर पंचायत वार्ड -9 पिपरा निवासी छह वर्षीय मासूम अंशुमान सिंह की मौत सिर में चोट लगने से नहीं बल्कि गला दबाकर हत्या की गई थी। इसका पर्दाफाश पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर लाया गया, परिजन के साथ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


स्थिति को देखते हुए सहजनवा, गीडा व आसपास के थानों की भारी पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। अंशुमान बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे घर के पास फुल्की खाने के लिए निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। 
विज्ञापन


परिजन की सूचना पर सहजनवा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ गीडा के नेतृत्व में कई टीमें गठित की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिला, जिसमें बच्चा एक संदिग्ध युवक के साथ जाता दिखाई दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी आधार पर पुलिस ने संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सांथा निवासी कल्पेश राय को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर नगर पंचायत वार्ड नंबर-10 लुचुई स्थित एक खंडहरनुमा ढांचे से मासूम का शव बरामद हुआ।

रस्सी से हाथ-पैर बांध मुंह में ठूंस दिया था रूमाल 
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह नौकरी छूटने, बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान था। इसी कारण उसने 40 से 50 हजार रुपये की फिरौती वसूलने की साजिश रची थी। उसने स्वीकार किया कि वह बच्चे को फुल्की खिलाने के बहाने साथ ले गया था। 

उसके पास पहले से रस्सी और रूमाल मौजूद थे। उसने खंडहर में बच्चे के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में रूमाल ठूंस दिया ताकि वह शोर न मचा सके। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है, जिससे उसके बयान पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस इसे पूरी तरह संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। मामले में पुलिस ने आरोपी कल्पेशकी पत्नी नीलम प्रभा राय को भी साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम विवाह के बाद बढ़ा खर्च का दबाव
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने करीब डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद खर्च बढ़ने और बाद में नौकरी छूटने तथा बीमारी के चलते वह आर्थिक तंगी में आ गया था। इसी दबाव में उसने पत्नी के साथ मिलकर फिरौती के लिए अपहरण की योजना बनाई थी, जो आखिरकार मासूम की हत्या में बदल गई।

प्रशासन की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार
एसीडीएम केसरी नंदन त्रिपाठी, सीओ गीडा केएम आनंद सहित पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया। मासूम की याद में हर आंख नम रही, कई घरों के चूल्हे नहीं जले।

पूरी रात बच्चे को ढूंढ़ने का करता रहा नाटक
जानकारी के अनुसार, अंशुमान की हत्या उसके घर से महज 500 मीटर की दूरी पर ही की गई थी। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद आरोपी खुद को बचाने के लिए पूरी रात परिजन के साथ बच्चे को ढूंढने का नाटक करता रहा।

 

भीड़ में शामिल होकर खोजने का दिखावा करता रहा आरोपी 
पिता बोले, हत्यारोपी भीड़ में शामिल होकर इधर-उधर खोजने का दिखावा करता रहा ताकि शक न हो। परिजन के साथ वह हर जगह तलाश में घूमकर लोगों को गुमराह करता रहा।

मां बेहोश, पिता बेसुध
शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मासूम अंशुमान का शव घर लाया गया चीख पुकार मच गई। एंबुलेंस का दरवाजा खुलते ही मां सविता सिंह चीख पड़ीं और बेसुध होकर गिर गई। पिता विनय सिंह उर्फ कन्हैया शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे। दरवाजे पर जुटे हर किसी की आंख नम थी और हर चेहरा शोक में डूबा हुआ था। 

अंशुमान के बाबा रेशमा रावत कृषि इंटर कॉलेज भीटीरावत, सहजनवां से सेवानिवृत्त कार्यवाहक प्रधानाचार्य जय प्रकाश सिंह भी इस दर्द से टूट गए। वे रोते हुए कहते रहे कि जिस घर में मासूम की हंसी गूंजती थी वहां अब सिर्फ सन्नाटा रह गया है। दादी प्रियंबदा सिंह भी रोती-बिलखती रहीं।

दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया, जिसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। साथ ही स्लाइड तैयार कर फॉरेंसिक लैब भेजी गई। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है, जिससे आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके।

पीड़ित परिवार से मिले सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता
पांच वर्षीय अंशुमान सिंह की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी शनिवार को पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव कानूनी सहायता का भरोसा दिलाया। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और दोषी को कानून के अनुसार कठोरतम सजा दिलाने की मांग की। प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और न्याय दिलाने के लिए हर कानूनी स्तर पर सहयोग करेंगे।

 

आरोपी के साथ उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। घटना में उसकी पत्नी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोनों से पूछताछ जारी है। - ज्ञानेंद्र, एसपी नॉर्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed