{"_id":"676e642f9abc5d52550b41d7","slug":"another-woman-burnt-in-chiluatal-fire-also-dies-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चिलुआताल अग्निकांड में झूलसी एक और महिला की भी मौत, आरोपी बेचन पत्नी के साथ जा चुका है जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चिलुआताल अग्निकांड में झूलसी एक और महिला की भी मौत, आरोपी बेचन पत्नी के साथ जा चुका है जेल
Fri, 27 Dec 2024 01:54 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:54 PM IST
सार
चिलुआताल के दहला गांव में 14 दिसंबर की देर रात में आगजनी की घटना सामने आई थी। दो भाइयों के कमरे में बाहर से ताला लगाकर आरोपी बड़े भाई बेचन निषाद ने थिनर (तारपीन का तेल) डालकर कमरे में आग लगा दी थी।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चिलुआताल के दहला गांव में झुलसी एक और महिला की भी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेचन निषाद और उसकी पत्नी सोनम देवी उर्फ शांति को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
चिलुआताल के दहला गांव में 14 दिसंबर की देर रात में आगजनी की घटना सामने आई थी। दो भाइयों के कमरे में बाहर से ताला लगाकर आरोपी बड़े भाई बेचन निषाद ने थिनर (तारपीन का तेल) डालकर कमरे में आग लगा दी थी। आग से बृजेश निषाद (32), पत्नी मधु (28), बच्ची रिद्धिमा (03), अरविंद निषाद (30) और उसकी पत्नी माला (25) वर्ष झुलस गए थे। इसमे आरोपी की पत्नी ने भी मदद की थी।
विज्ञापन
आग से झुलसे परिवार के पांच सदस्यों में से नवविवाहिता माला (25), पति अरविंद निषाद (30) और जेठ बृजेश निषाद (32) की इलाज के दौरान पहले ही मौत हो गई थी। शुक्रवार को मधु ने भी दम तोड़ दिया। बच्ची रिद्धिमा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन