{"_id":"60f972739e472d52bb289a0c","slug":"another-flight-started-for-gorakhpur-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: दिल्ली के लिए एक और उड़ान शुरू, पहले दिन 184 यात्रियों ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: दिल्ली के लिए एक और उड़ान शुरू, पहले दिन 184 यात्रियों ने किया सफर
Thu, 22 Jul 2021 06:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 22 Jul 2021 06:58 PM IST
सार
दिल्ली से यह विमान रोजाना दोपहर तीन बजे गोरखपुर पहुंचेगा और 40 मिनट बाद 3.40 बजे गोरखपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। इंडिगो की दिल्ली के लिए पहले से एक उड़ान सुबह 8.40 बजे से हो रही है।
विज्ञापन
Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विमान कंपनी इंडिगो ने गुरुवार से दिल्ली के लिए एक और उड़ान शुरू कर दी। पहले दिन कुल 184 यात्रियों ने सफर किया। दिल्ली से 94 यात्री गोरखपुर पहुंचे जबकि यहां से 90 ने यात्रा की।
विज्ञापन
दिल्ली से यह विमान रोजाना दोपहर तीन बजे गोरखपुर पहुंचेगा और 40 मिनट बाद 3.40 बजे गोरखपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। इंडिगो की दिल्ली के लिए पहले से एक उड़ान सुबह 8.40 बजे से हो रही है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर वाजपेई ने बताया कि इंडिगो की नई फ्लाइट शुरू होने के साथ ही अब गोरखपुर से दिल्ली के लिए पांच उड़ानें हो जाएंगी। इनमें स्पाइस जेट और इंडिगो की दो-दो व एयर इंडिया की एक उड़ान शामिल है।
विज्ञापन
उधर, एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से ट्वीट कर दिल्ली के लिए नई विमान सेवा शुरू होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद रवि किशन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
गोरखपुर से विभिन्न शहरों के लिए अब कुल 13 उड़ानें हो जाएंगी। इनमें दिल्ली के लिए सर्वाधिक पांच, मुंबई के लिए तीन, कोलकाता, लखनऊ, प्रयागराज, हैदराबाद और बंगलूरू के लिए एक-एक उड़ान शामिल है।