{"_id":"699cc1aaf82516729b094d1a","slug":"another-accused-arrested-in-student-leaders-house-firing-case-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1239366-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छात्रनेता के घर फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छात्रनेता के घर फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आर्थक समेत तीन आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल, दो की तलाश
गोरखपुर। आर्यनगर में छात्रनेता उज्ज्वल यादव के घर शुक्रवार रात हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक और आरोपी सक्षम मिश्रा को गिरफ्तार किया। गोला के रहने वाले सक्षम को दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने आर्थक प्रताप सिंह, अनीश शुक्ला और विपिन को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। घटना में शामिल महेश चौधरी और सैफ अली की तलाश जारी है।
शुक्रवार 20 फरवरी की रात करीब 11:20 बजे बेतियाहाता निवासी आर्थक प्रताप सिंह अपने साथियों महेश चौधरी, अनीश शुक्ला, सैफ अली, विपिन और सक्षम मिश्रा के साथ लग्जरी गाड़ी से आर्यनगर स्थित छात्रनेता उज्ज्वल यादव के घर पहुंचा। आरोपियों ने आते ही तेज आवाज में उज्ज्वल को बुलाना शुरू कर दिया। जब उज्ज्वल की मां संध्या यादव बाहर निकलीं, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और मुंह दबाकर थप्पड़ मारे। इसके बाद आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। जान से मारने की धमकी देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आर्थक और उज्ज्वल के बीच किसी युवती से बातचीत को लेकर रंजिश चल रही थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती थी, जो बाद में दुश्मनी में बदल गई। उज्ज्वल यादव की मां संध्या यादव ने कोतवाली थाने पहुंचकर पांच नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त ने बताया कि सक्षम मिश्रा मूल रुप से गोला के गोपालपुर गांव का रहने वाला है। अपने परिवार के साथ तिवारीपुर के सिधारीपुर में रहता है। सोमवार की सुबह सर्विलांस की मदद से उसे गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।