{"_id":"5f3b7a6f8ebc3e3cae13555a","slug":"anm-hanged-himself-to-death-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बेटे का बिस्तर पर सोता छोड़ एएनएम ने लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बेटे का बिस्तर पर सोता छोड़ एएनएम ने लगाई फांसी, मौत
Tue, 18 Aug 2020 12:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिले में एक हैराने करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थानीय सीएचसी पर तैनात एएनएम खुशबू ने कुंडी में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
तरकुलवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक वर्ष पहले एएनएम के पद पर खुशबू लोधी की तैनाती हुई थी। वह झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र के पनारी गांव निवासी थी। इनकी शादी बलवंत लोधी से हुई थी और उनका सात साल का एक बेटा भी था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सोमवार की रात में खुशबू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भोर में उनके सात वर्षीय आरव की नींद खुली तो मां को खोजने लगा। मां को कुंडी से लटकता देख वह रोते चिल्लाते घर के बाहर निकला।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग इक्कठा हो गए। इस घटना की जानकारी सीएचसी के प्रभारी डॉ अमित कुमार को दी गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।