{"_id":"5fc0205e8ebc3ea360758dc0","slug":"anita-s-radio-show-is-awakening-the-light-of-education-council-children-of-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहा अनिता का रेडियो शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहा अनिता का रेडियो शो
Fri, 27 Nov 2020 03:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 27 Nov 2020 03:08 AM IST
सार
- चरगांवा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सराय गुलहरिया में तैनात हैं प्रधानाध्यापिका अनिता श्रीवास्तव
- बेसिक शिक्षा के पाठ्यक्रम के साथ पंचत्रंत की कहानियों और जनरल नॉलेज को पॉडकॉस्ट पर डाला
विज्ञापन
PODCAST
- फोटो : EDSURGE
विस्तार
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों तक घर बैठे शिक्षा को पहुंचाने के लिए परिषदीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनीता श्रीवास्तव (प्राइमरी विंग) ने अनूठी पहल की है। शिक्षिका ने कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम को बड़े ही रोचक तरीके से रेडियो शो के जरिए प्रसारित करना शुरू किया है। शिक्षिका प्रतिदिन पाठ्यक्रम और प्रेरणादायी कहानियों को रिकॉर्ड कर उसे पॉडकॉस्ट से प्रसारित कर रही हैं। लोग शिक्षिका के प्रयास की सोशल साइट्स पर जमकर सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिक्षिका अनीता श्रीवास्तव चरगांवा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सराय गुलहरिया पर तैनात हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर ऑनलाइन क्लास का संचालन किया जा रहा है। दीक्षा एप और व्हाट्सएप के माध्यम से शैक्षणिक सामग्री बच्चों तक पहुंचाई जा रही है। पॉडकॉस्ट के माध्यम से कम डाटा खर्च में बच्चे पूरे कोर्स को तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसकी खासियत है कि ये कीपैड वाले फोन पर भी सुने जा सकते हैं। पहले चरण में कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों के लिए गणित और हमारा परिवेश के पाठ्यक्रम को रेडियो शो पर डाला गया है। नियमित तौर पर पाठ्यक्रम को रिकार्ड कर ऑन एयर कर रही हूं। अगले चरण में कक्षा एक से पांचवी के विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान को ऑन एयर करने की तैयारी है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के वीडियो भी किए हैं तैयार
शिक्षिका बच्चों को कक्षा में पढ़ाई के साथ-साथ प्रोत्साहित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती हैं। यही वजह है कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, सानिया नेहवाल, सानिया मिर्जा, धनराज पिल्लै समेत नामचीन खिलाड़ियों के वीडियो तैयार किए हैं। दो से तीन मिनट के ये प्रेरणादायक वीडियो खिलाड़ियों की उपलब्धियों के साथ उनके जीवन संघर्ष के बारे में भी छात्रों को जानकारी हैं।
हंसाने के साथ प्रेरक हैं कहानियों की शृंखला
रेडियो शो के माध्यम से पंचतंत्र की कहानियों के तीन एपिसोड का प्रसारण किया जा चुका है। इनमें चतुर मित्र, शेर और सियार, मेंढक और धूर्त सांप की कहानी बच्चों को जहां हंसाती है वहीं काबिल इंसान बनने की सीख भी देती है।