फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Animal smugglers try to mount truck on Gagaha police team

गोवंश से भरे ट्रक को लेकर बिहार जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने रोका तो ट्रक चढ़ाने का किया प्रयास

Fri, 20 Nov 2020 09:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गगहा/हाटा/मझगांवा/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गगहा/हाटा/मझगांवा/गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
Animal smugglers try to mount truck on Gagaha police team
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा पुलिस पर पशु तस्करों ने गुरुवार को ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए ट्रक को पीछा कर पकड़ लिया। इस दौरान चालक समेत चार तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कुल 21 प्रतिबंधित पशुओं को मुक्त कराया। जिसमें से दो घायल थे।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए पशु अस्पताल भेजा। एक की मौत के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को दफन करा दिया। पुलिस ने थानेदार राजप्रकाश सिंह की तहरीर पर चार अज्ञात तस्करों पर हत्या के प्रयास, गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, एमवी एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसपी साउथ विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि गगहा थानेदार गुरुवार को तड़के चार बजे गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली की एक ट्रक में गोवंश को आजमगढ़ से लादकर बड़हलगंज होते हुए गोकशी के लिए बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस हाटा बाजार में बैरिकेटिंग कर वाहनों की चेकिंग करने लगी। थोड़ी देर में बड़हलगंज की तरफ से एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर चालक ने ट्रक की गति बढ़ाकर पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने खुद को बचाते हुए ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। इस दौरान अंधेरे व शीतलहर का फायदा उठाकर चालक व तीन तस्कर फरार हो गए।

कैंपियरगंज पुलिस ने सात पशुओं को मुक्त कराया

इलाके के जंगल बब्बन के पास से पुलिस ने पशु तस्करों के चंगुल से सात गोवंश को मुक्त कराया। इस दौरान चालक व तस्कर फरार हो गए। पुलिस बुधवार की रात में गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की कुछ तस्कर पशुओें को पिकअप पर लाद रहे हैं। सूचना पर एसआई एसडी मिश्रा, कांस्टेबल प्रवीण कुमार और सुधीर कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही तस्कर पिकअप छोड़कर फरार हो गए। पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर उसके मालिक व अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुक्त कराए गए गोवंश को स्थानीय नागरिकों की सुपुदर्गी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed