{"_id":"6453777f5a0556b833064120","slug":"angry-supporters-demonstrated-at-police-station-due-to-arrest-of-neutral-candidate-2023-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: निर्दल प्रत्याशी की गिरफ्तारी से नाराज समर्थकों ने थाने पर किया प्रदर्शन, शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: निर्दल प्रत्याशी की गिरफ्तारी से नाराज समर्थकों ने थाने पर किया प्रदर्शन, शांतिभंग में चालान
Thu, 04 May 2023 02:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 May 2023 02:44 PM IST
सार
पार्षद पद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजकुमार चौहान मैदान में है। इसके पहले वह पार्षद प्रतिनिधि रह चुके हैं। इस बार भी वह जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आरोप है कि सुबह दस बजे के करीब वह वार्ड में वोटरों को लुभाने के लिए पायल बांट रहे थे। इसकी सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दो पायल के साथ प्रत्याशी समेत दो लोगों को लेकर थाने चली आई।
विज्ञापन
गोरखनाथ थाना।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में गोरखनाथ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार चौहान और उनके एक समर्थक को पुलिस ने पायल बांटने के आरोप में बुधवार को पकड़ लिया। पुलिस ने दो पायल बरामद कर आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाई करते हुए शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
उधर, गिरफ्तारी से नाराज स्थानीय समर्थक सैकड़ों की संख्या में दोपहर एक बजे गोरखनाथ थाने पहुंच गए और पुलिस पर भाजपा प्रत्याशी के दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने समझा कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पार्षद पद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजकुमार चौहान मैदान में है। इसके पहले वह पार्षद प्रतिनिधि रह चुके हैं। इस बार भी वह जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आरोप है कि सुबह दस बजे के करीब वह वार्ड में वोटरों को लुभाने के लिए पायल बांट रहे थे। इसकी सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दो पायल के साथ प्रत्याशी समेत दो लोगों को लेकर थाने चली आई।
विज्ञापन
इसकी सूचना इलाके में फैलते ही भारी संख्या में समर्थक थाने पहुंच गए। महिलाओं भी समर्थन में आई थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी के कहने पर जबरन कार्रवाई की है। हालांकि, पुलिस ने बरामद पायल के आधार पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया।
एक घंटे जाम में परेशान रहे लोग
प्रदर्शन की वजह से करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति हो गई थी। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को गोरखनाथ थाने के सामने दूसरे रोड पर ला दिया था, फिर भी वाहनों की रफ्तार घट गई थी। दोपहर दो बजे के करीब पुलिस के समझाने पर भीड़ हटी और आवागमन शुरू कराया जा सका।
पायल बांटने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में पकड़ा है। मुख्य आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया। -कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी
पायल बांटने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में पकड़ा है। मुख्य आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया। -कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी