{"_id":"6568e9d27c364292c104931b","slug":"angered-by-not-saying-namaste-the-principal-suspended-the-attendant-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1037-385925-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नमस्ते न करने से नाराज प्रधानाचार्य ने परिचारक को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नमस्ते न करने से नाराज प्रधानाचार्य ने परिचारक को किया निलंबित
विज्ञापन
दुबौली इंटर कॉलेज के परिचारक ने उच्चाधिकारियों से मदद की गुहार लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोला। थाना क्षेत्र के दुबौली इंटर कॉलेज में बीते दिनों प्रधानाचार्य व परिचारक के बीच हुए विवाद के मामले में प्रधानाचार्य ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए परिचारक को निलंबित कर दिया। परिचारक ने उच्चाधिकारियों से मदद की गुहार लगाते हुए मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। परिचारक का आरोप है कि नमस्ते नहीं करने की वजह से उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, काॅलेज के परिचारक शशि कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक, थानाध्यक्ष सहित अनेक उच्चाधिकारियों को पत्र देकर काॅलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ आरोप लगाया हैं। दिए गए पत्र में कहा है कि प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिसर में गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इस वजह से विद्यालय का माहौल खराब हो गया है।
वहीं, प्रधानाचार्य ने परिचारक पर अनुशासनहीनता, गलत लहजे में बात करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने व नमस्ते न करने आदि के आरोप लगाए हैं। बताया कि इसी वजह से उसे निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --