{"_id":"65eeb6401bc9255c9e06d4fd","slug":"and-when-the-first-mp-ravi-kishan-said-with-a-quip-like-that-of-the-mayor-we-will-storm-in-phagun-2024-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News...औऱ जब पहले सांसद रवि किशन ने मेयर की ली चुटकी, फिर कहा- फागुन में बौराएंगे, लगने लगे ठहाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News...औऱ जब पहले सांसद रवि किशन ने मेयर की ली चुटकी, फिर कहा- फागुन में बौराएंगे, लगने लगे ठहाके
Mon, 11 Mar 2024 01:16 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:16 PM IST
सार
नगर निगम सभागार में मंच पर सांसद रवि किशन ने मेयर संग चुटकी ली। मंच पर संबोधन देख लगा रहा था जैसे सभा में सीएम और सांसद पारिवारिक रंग में रंगे हुए हैं। विकास की परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ ही फागुन के रंग में रंग का असर चढ़ते दिखने लगा। सांसद ने अपने संबोधन में फागुन का जिक्र करते हुए कहा भी, अबहीन फागुन चलता, होली में बौराएंगे।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निगम के कायर्क्रम में चुनाव और होली त्योहार का भी रंग चढ़ा हुआ था। पहले सांसद रवि किशन ने शुरूआत की। मंच से ही मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव की चुटकी लेते हुए बोले,' महराज जी ! पद मिलते ही आदमी कैसे जवान हो जाता है? हमरे चुनावे में मेयर साहब, संगे घूमत रहलन। ओ समय त उ अलगे आदमी रहलन, एक दम झुराइल। प्रत्याशी तो एक दम भुना जाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और इ देखिए, अब केतना चमकत ताड़न ! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर बैठे लोग और नीचे सभा में मौजूद सभी लोग ठहाका लगाकर हंसने लगे। इसके आगे रवि किशन ने फिर कहा, 'महराज जी! का कई दिहलन, बुढ़ऊ आदमी जवान हो जाला! एक बार फिर हंसी से पूरा परिसर गूंज उठा। रवि किशन बोल उठे,'अबहीन फागुल चलता, होली में बौराएंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी ने मंच पर बैठे पूर्व मेयर सीताराम जायसवाल एवं सांसद रवि किशन शुक्ला दोनों की चुटकी एक साथ ली। बोले, अगर कभी जल्दीबाजी में रवि किशन चाहेंगे कि मैं फिल्म की शूटिंग करने ट्रैफिक नियमों का उलंघन कर पहुंच जाऊं, पता चला की पीछे-पीछे चालान भी पहुंच जाएगा।
अब ऐसा आप भी नहीं कर पाएंगे। फिर पूर्व मेयर सीताराम जायसवाल और रवि किशन को लेकर कहा, अभी सीताराम और रवि किशन में फिल्मों की शूटिंग करने को लेकर चर्चा चल रही थी। सीताराम कह रहे थे कि मैं नायक बनूंगा आप (रवि किशन) खलनायक बनिए। हंसते हुए कहा कि मुझे लगता है कि रवि किशन को उनकी फरमाइश को पूरा करना चाहिए।
लेकिन फिल्मों की शूटिंग के बहाने ट्रैफिक के नियमों का उलंघन न हो। इसी के साथ फिर सभा में मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे।