Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   An out-of-control car crashed into a tree, killing a teenager.

Gorakhpur News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, किशोर की मौत

Sun, 28 Dec 2025 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
An out-of-control car crashed into a tree, killing a teenager.
हादसे में चार युवक-युवतियां गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

खोराबार क्षेत्र के फोरलेन बाईपास पर ओवरटेक के दौरान हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जगदीशपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के फोरलेन बाईपास पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार एक किशोर की मौत हो गई, जबकि चार युवक-युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एम्स भेजा। वहीं किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया।
हादसा शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे हुआ। कार फोरलेन बाईपास पर लखनऊ जाने वाली लेन से गुजर रही थी। जैसे ही वाहन खोराबार थाना क्षेत्र के आराजी बसडीला गांव के सामने भारत पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी ओवरटेक करने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया। कार फोरलेन के किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिये एम्स गोरखपुर भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पिपराइच के रतनपुर निवासी चंद्रभान पाल के बेटे सिकंदर (17) को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घायलों की पहचान पिपराइच के मोगलपुरा उनौला निवासी श्रेया मौर्या, अनुपमा, विपिन पाल और शिवपाल के रूप में हुई है। सभी घायलों का एम्स में इलाज चल रहा है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि प्रथमदृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान नियंत्रण खोना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed