फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   An FIR will be lodged if tankers are found parked along the roadside.

Gorakhpur News: सड़क के किनारे टैंकर खड़े मिले तो दर्ज कराई जाएगी एफआईआर

Wed, 15 Jul 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 15 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
An FIR will be lodged if tankers are found parked along the roadside.
गोरखपुर। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में सोमवार को कालेसर से सहजनवा के बीच फोरलेन के डिवाइडर पर कट बनाने का मुद्दा छाया रहा। उद्यमियों ने कहा कि गीडा में प्रवेश के लिए तीन द्वार हैं लेकिन निकलने के लिए सात किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। उनकी नाराजगी पर कमिश्नर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि कोई टैंकर रास्ते में खड़ा होता है तो तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए।
विज्ञापन

कमिश्नर अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सबसे अधिक समय तक डिवाइडर के बीच कट बनाने की चर्चा होती रही। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह ने कहा कि सेक्टर 13 और 15 में करीब 400 यूनिटें हैं। इसमें काम करने वाले लोगों को शहर आने के लिए सात किलोमीटर घूमना पड़ता है। बहुत सारे लोग मजबूरन विपरीत दिशा से आते हैं। जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

डेढ़ साल से इस मुद्दे को उठाया जा रहा है लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके अलावा रास्ते में अवैध रूप से एलपीजी टैंकरों को खड़ा करने का मामला उठाया। इस पर कमिश्नर ने आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही आश्वस्त किया कि जल्द ही वे मौके का निरीक्षण भी करेंगे। उद्यमियों ने अमर उजाला दफ्तर से जीरो प्वॉइंट तक बन रहे रास्ते के निर्माण में तेजी लाने की मांग की। कमिश्नर ने निर्देश दिया कि भूमि अधिग्रहण कर जल्द पूरा किया जाए। पावर सरचार्ज समाप्त करने की मांग : उद्यमियों ने गीडा में औद्योगिक इकाइयों से फ्यूल एवं पावर सरचार्ज के नाम पर 10 प्रतिशत सरचार्ज को समाप्त करने और सीईटीपी की जल्द स्थापना की मांग की। त
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed