{"_id":"6a458185c8d988d69e037f9e","slug":"an-fir-has-been-registered-under-sections-related-to-rape-and-abortion-based-on-the-complaint-filed-by-an-outsourced-employee-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1371794-2026-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नजदीकियां बढ़ीं...तलाकशुदा महिला को दिया शादी का झांसा, 3 साल तक किया शोषण; गर्भपात कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नजदीकियां बढ़ीं...तलाकशुदा महिला को दिया शादी का झांसा, 3 साल तक किया शोषण; गर्भपात कराने का आरोप
Thu, 02 Jul 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:37 AM IST
सार
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। आरोप है कि आरोपी ने करीब तीन वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के मुताबिक, गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया और 10 जून की रात धोखे से जूस में गर्भपात की दवा मिलाकर पिला दी।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत एक तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने दुष्कर्म, गर्भपात व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पिपराइच क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी कुछ वर्ष पहले गुलरिहा क्षेत्र में हुई थी। तलाक के बाद वह अपने दो बच्चों के साथ अलग रहने लगी और जीविका चलाने के लिए मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कर्मचारी के रूप में काम करने लगी।
विज्ञापन
इसी दौरान उसकी मुलाकात पिपराइच थाना क्षेत्र के तुर्रा बाजार रामपुर निवासी वंश से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ किराए के कमरे में रहना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। आरोप है कि आरोपी ने करीब तीन वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के मुताबिक, गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया और 10 जून की रात धोखे से जूस में गर्भपात की दवा मिलाकर पिला दी।
इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो चुकी है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपी वंश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।