फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   An engineering student went missing after saying he was going to a birthday party.

Gorakhpur News: जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर निकला इंजीनियरिंग का छात्र, अब लापता- CCTV में दिखा

Tue, 16 Dec 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 16 Dec 2025 12:24 AM IST
सार

सीसीटीवी कैमरों की जांच में विकास को कमरे से बाहर जाते हुए देखा गया, लेकिन उसके बाद की गतिविधियों का कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिल सके। गीडा थाना पुलिस ने छात्र के सहपाठियों और परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
An engineering student went missing after saying he was going to a birthday party.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने की बात कहकर हॉस्टल से निकला इंजीनियरिंग का छात्र लापता हो गया। कई दिन बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। सोमवार को देवरिया से पहुंचे परिजनों ने एसपी उत्तरी से मुलाकात कर छात्र की जल्द खोजबीन की गुहार लगाई।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस की टीम सर्विलांस की मदद से छात्र की तलाश में जुट गई है। देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित जोगम गांव निवासी विकास सिंह गीडा क्षेत्र के एक निजी कॉलेज में इंजीनियरिंग का छात्र है। परिजनों के अनुसार, चार दिसंबर की रात करीब नौ बजे विकास अपने दोस्त को जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात बताकर हॉस्टल के कमरे से निकला था।
विज्ञापन


इसके बाद से वह नहीं लौटा। उसी रात से उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। विकास के लापता होने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। कॉलेज और हॉस्टल के आसपास भी खोजबीन की गई पर कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की जांच में विकास को कमरे से बाहर जाते हुए देखा गया, लेकिन उसके बाद की गतिविधियों का कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिल सके। गीडा थाना पुलिस ने छात्र के सहपाठियों और परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि विकास के मोबाइल की अंतिम लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed