{"_id":"6496c3413a16c76868061265","slug":"an-elderly-woman-beheaded-and-killed-in-gulriha-gorakhpur-2023-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder in Gorakhpur: गोरखपुर में बुजुर्ग महिला की सिर कूचकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Gorakhpur: गोरखपुर में बुजुर्ग महिला की सिर कूचकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश
Sat, 24 Jun 2023 03:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो भटहट (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो भटहट (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 24 Jun 2023 03:49 PM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस, संपत्ति विवाद व दूसरे बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना में किसी करीबी के शामिल होने का संदेह है।
विज्ञापन
मृतक बरसाती देवी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी नंबर दो के राजपुर टोला निवासी बरसाती देवी (65) की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार रात 11 बजे के करीब गांव के रामनगर चौराहे के पास झाड़ियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस, चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच में जुटी है। हालांकि परिवार के लोगों ने पट्टीदारों पर हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस को हत्या में किसी करीबी के शामिल होने की आशंका है। फिलहाल, पुलिस संपत्ति विवाद समेत कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राजपुर टोला की बरसाती देवी सबसे छोटे बेटे अशोक के साथ रहती थीं। तीन अन्य बेटे राजकुमार, दिलीप और नंदकुमार गांव में ही अलग रहते हैं। बुधवार को बरसाती देवी नहाने के बाद घर से निकल गईं और फिर घर नहीं लौटीं। बेटे तलाश में थे कि इसी बीच बृहस्पतिवार देर रात उनकी लाश झाड़ियों में मिली। पहले तो बेटे राजकुमार ने पट्टीदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। फिर, कुछ देर बाद दूसरे बेटे नंदकुमार ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के मरीन ड्राइव तो जाएं मगर इन स्टंटबाज मनचलों-नशेड़ियों से कौन बचाए
शव के पास खून के निशान नहीं
उधर, पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि बरसाती देवी के पति की मौत के बाद संपत्ति का बंटवारा हो गया था। सभी बेटों के साथ ही मां का भी एक हिस्सा लगा था, जिस पर वह खेती भी करती थीं। अब हत्या किसने और क्यों की, इस गुत्थी को सुलझाने में पुलिस जुटी है। फिलहाल, पुलिस को आशंका है कि घटना में कोई करीबी ही शामिल है।
इसे भी पढ़ें: अपनी ही राशि में वक्री हुए शनि, जानिए राशियों पर क्या पड़ेगा असर
सिर पर गंभीर घाव के निशान नजर आ रहे हैं। शव के पास न तो खून के निशान मिले हैं और न ही संघर्ष के। पुलिस के मुताबिक, यह तो तय है कि जिस जगह शव मिला है, वहां पर हत्या नहीं की गई है। वारदात को कहीं और अंजाम देकर फिर शव को झाड़ियों में लाकर फेंका गया है।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस, संपत्ति विवाद व दूसरे बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना में किसी करीबी के शामिल होने का संदेह है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।