Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   An Ayodhya-Janakpur weekly train could begin operations from November 23.

Gorakhpur News: 23 नवंबर से चल सकती है अयोध्या-जनकपुर साप्ताहिक ट्रेन

Sun, 15 Nov 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
An Ayodhya-Janakpur weekly train could begin operations from November 23.
गोरखपुर। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच गोरखपुर होकर नई ट्रेन 23 नवंबर से चल सकती है। रेलवे बोर्ड ने प्रस्तावित तारीख जारी करते हुए उत्तर, पूर्वोत्तर और पश्चिम मध्य रेलवे जोन को तैयारी के निर्देश दिए हैं। नई ट्रेन चलाने के लिए नेपाल मंत्रालय ने जनकपुर जयनगर रेल अपनी-अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के ईडी ट्रैफिक डॉ. अविनश मिश्रा ने 12 नवंबर को पत्र जारी कर तीनों रेलवे जोन को निर्देश दिए हैं। प्रस्ताव और बोर्ड द्वारा मंजूरी के अनुसार अयोध्या कैंट से जनकपुर के बीच 03219/03220 नंबर की साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जनकपुर धाम से ट्रेन शनिवार को रवाना होगी, जबकि अयोध्या कैंट से इसकी वापसी यात्रा सोमवार को होगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन यात्रा के दौरान जयनगर, मधुबनी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम स्टेशनों पर रुकेगी। यह लगभग 604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह वर्चुअल माध्यम (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) से इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं। लंबे इंतजार के बाद भारत सरकार की सबसे महत्वपूर्ण रामायण सर्किट योजना के तहत प्रस्तावित भारत-नेपाल ट्रेन के शुरू होने जा रही है। इससे नेपाल से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और भारत से जनकपुर धाम जाने वाले यात्रियों को यात्रा का एक नया विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed