फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amritsar-New Jalpaiguri New Amrit Bharat will run via Gorakhpur from today

Gorakhpur News: आज से गोरखपुर होकर चलेगी अमृतसर-न्यू जलपाई गुड़ी नई अमृत भारत

Thu, 14 May 2026 03:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Amritsar-New Jalpaiguri New Amrit Bharat will run via Gorakhpur from today
गोरखपुर। गोरखपुर से अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाले यात्रियों के लिए राहत देने वाली खबर है। रेलवे बोर्ड ने 14664/14663 अमृतसर-न्यू जलपाई गुड़ी-अमृतसर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस वाया गोरखपुर का शेड्यूल फाइनल कर दिया है। यह ट्रेन अमृतसर से 14 मई से प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा न्यू जलपाईगुड़ी से 16 मई से प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
विज्ञापन

एनईआर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 14 मई से प्रत्येक बृहस्पतिवार को अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे चलकर जलंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली दूसरे दिन शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर, गोरखपुर से सुबह 10:05 बजे छूटकर कप्तानगंज, सिसवा बाजार, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, शीशो हॉल्ट, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, नरपतगंज, फारबिसगंज, अररिया, तीसरे दिन ठाकुरगंज, बागडोगरा, सिलीगुड़ी के रास्ते न्यू जलपाईगुड़ी भोर में 04:15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी यात्रा में 14663 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 16 मई से प्रत्येक शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 08:00 बजे चलेगी और गोरखपुर से देर रात 01:45 बजे छूटकर दूसरे दिन अमृतसर देर रात 02:20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एलएसएलआरडी के दो, पेंट्रीकार के एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के 11 तथा शयनयान श्रेणी के आठ कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed