{"_id":"663ff1e41d4f78562c02a744","slug":"amrapali-seven-hoursamarnath-express-42-hours-late-passengers-distressed-at-the-station-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-554628-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आम्रपाली सात घंटे... अमरनाथ एक्सप्रेस 42 घंटे लेट, स्टेशन पर यात्री बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आम्रपाली सात घंटे... अमरनाथ एक्सप्रेस 42 घंटे लेट, स्टेशन पर यात्री बेहाल
विज्ञापन
-पंजाब में आंदोलन के चलते बिगड़ी ट्रेनों की चाल, परेशान हो रहे यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पंजाब के एक रेल ट्रैक पर धरना दे रहे किसानों की वजह से अमृतसर की तरफ से आने-जाने वाली ट्रेनों की टाइमिंग बिगड़ गई है। शनिवार को आम्रपाली एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। वहीं एक सप्ताह से लगातार लेट चल रही भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 42 घंटे बाद भी स्टेशन पर नहीं पहुंची थी। इसके चलते यात्री परेशान होकर स्टेशन पर घूम रहे थे।
आंदोलन के चलते पंजाब जाने वाली ट्रेनें लगातार देर से चल रही हैं। भागलपुर से जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार को गोरखपुर से दोपहर 01:55 बजे छूटने वाली थी, लेकिन यह ट्रेन शनिवार की देर शाम तक अभी गोरखपुर नहीं पहुंची थी। यात्री स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे।
वहीं अहमदाबाद से चलकर गोरखपुर आ रही ट्रेन में एसी फेल होने की शिकायत यात्रियों ने की। यात्रियों की शिकायत थी कि बी 4 नंबर के कोच में गर्मी हो रही है। बच्चे, बुजुर्ग और मरीज परेशान हैं।