{"_id":"611750ffda26d33776788ef0","slug":"amidst-uproar-12014-people-got-vaccine-of-covid-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में कोरोना पर वार: हंगामे के बीच 12014 लोगों को लगा कोविड का टीका, इस वजह से नाराज हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में कोरोना पर वार: हंगामे के बीच 12014 लोगों को लगा कोविड का टीका, इस वजह से नाराज हुए लोग
Sat, 14 Aug 2021 10:43 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:43 AM IST
सार
शुक्रवार को कोविड टीकाकरण के लिए 60 बूथ बनाए गए थे। सभी बूथों पर टीका लगवाने के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और संक्रामक अस्पताल के बूथ पर लोग सुबह छह बजे से ही लाइन में लग गए थे।
विज्ञापन
टीकाकरण के लिए लगी लंबी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड टीकाकरण के लिए बूथों पर उमड़ रही भीड़ से अव्यवस्था का माहौल निर्मित हो रहा है। ऐसा ही नजारा शुक्रवार दोपहर चरगांवा के बूथ पर देखने को मिला। लाइन में खड़े लोगों को जैसे ही वैक्सीन खत्म होने की जानकारी मिली, उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
व्यवस्था संभालन के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए शनिवार को टीकाकरण होने का आश्वासन दिया। इस बीच 60 बूथों पर 12014 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है। इसमें 9021 को पहली और 2993 को दूसरी डोज लगाई गई।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कोविड टीकाकरण के लिए 60 बूथ बनाए गए थे। सभी बूथों पर टीका लगवाने के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और संक्रामक अस्पताल के बूथ पर लोग सुबह छह बजे से ही लाइन में लग गए थे।
विज्ञापन
करीब पांच से छह घंटे बाद उनको टीका लग सका। संक्रामक रोग के बूथ पर कोवैक्सीन लगवाने के लिए लोग परेशान दिखे। यहां पर ज्यादातर लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में आ रही है। प्रतिदिन टीकाकरण किया जा रहा है।