फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amidst uproar 12014 people got vaccine of Covid in gorakhpur

गोरखपुर में कोरोना पर वार: हंगामे के बीच 12014 लोगों को लगा कोविड का टीका, इस वजह से नाराज हुए लोग

Sat, 14 Aug 2021 10:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 14 Aug 2021 10:43 AM IST
सार

शुक्रवार को कोविड टीकाकरण के लिए 60 बूथ बनाए गए थे। सभी बूथों पर टीका लगवाने के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और संक्रामक अस्पताल के बूथ पर लोग सुबह छह बजे से ही लाइन में लग गए थे।

विज्ञापन
Amidst uproar 12014 people got vaccine of Covid in gorakhpur
टीकाकरण के लिए लगी लंबी लाइन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोविड टीकाकरण के लिए बूथों पर उमड़ रही भीड़ से अव्यवस्था का माहौल निर्मित हो रहा है। ऐसा ही नजारा शुक्रवार दोपहर चरगांवा के बूथ पर देखने को मिला। लाइन में खड़े लोगों को जैसे ही वैक्सीन खत्म होने की जानकारी मिली, उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


व्यवस्था संभालन के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए शनिवार को टीकाकरण होने का आश्वासन दिया। इस बीच 60 बूथों पर 12014 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है। इसमें 9021 को पहली और 2993 को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कोविड टीकाकरण के लिए 60 बूथ बनाए गए थे। सभी बूथों पर टीका लगवाने के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और संक्रामक अस्पताल के बूथ पर लोग सुबह छह बजे से ही लाइन में लग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच से छह घंटे बाद उनको टीका लग सका। संक्रामक रोग के बूथ पर कोवैक्सीन लगवाने के लिए लोग परेशान दिखे। यहां पर ज्यादातर लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में आ रही है। प्रतिदिन टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed