फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ambulance seizure of nursing home came to pick up patient from medical college

Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज से मरीज लेने आया नर्सिंग होम का एंबुलेंस सीज, पुलिस लगातार कर रही कार्रवाई

Mon, 07 Aug 2023 10:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 07 Aug 2023 10:46 AM IST
सार

शनिवार रात मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी विवेक मिश्रा को सूचना मिली कि एक प्राइवेट एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज में है, मरीज की सौदेबाजी चल रही है। बिहार के मरीज को बेहतर इलाज का झांसा देकर प्राइवेट नर्सिंग होम में शिफ्ट किया जाना है। सूचना पर रात में 12 बजे के करीब पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई

विज्ञापन
Ambulance seizure of nursing home came to pick up patient from medical college
मेडिकल कॉलेज में सीज की गई प्राइवेट एंबुलेंस।

विस्तार

गोरखपुर  मेडिकल कॉलेज से मरीज को चोरी से प्राइवेट नर्सिंग होम में शिफ्ट करने का मामला शनिवार की आधी रात फिर सामने आया। रात के अंधेरे में तीमारदार को बरगलाकर एक कर्मचारी ने मरीज को प्राइवेट नर्सिंग होम में ले जाने के लिए तैयार कर लिया था, लेकिन तभी इसकी भनक पुलिस को लग गई। रात 12 बजे के करीब इमरजेंसी के सामने प्राइवेट एंबुलेंस को चालक सहित पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


चालक से पूछताछ में मरीज की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एंबुलेंस को सीज कर दिया है। खबर है कि एंबुलेंस पर अस्पताल का नाम भी नहीं लिखा था। पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हालांकि, चालक की कोई भूमिका सामने नहीं आने पर उसे 20 हजार के निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मरीज-एंबुलेंस माफिया पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पहले तीन एंबुलेंस सहित पांच वाहनों को पुलिस ने सीज किया था। शनिवार रात मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी विवेक मिश्रा को सूचना मिली कि एक प्राइवेट एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज में है, मरीज की सौदेबाजी चल रही है। बिहार के मरीज को बेहतर इलाज का झांसा देकर प्राइवेट नर्सिंग होम में शिफ्ट किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पूजन-अर्चन कर भक्तों ने भगवान शिव को किया प्रसन्न, हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

सूचना पर रात में 12 बजे के करीब पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। चौकी इंचार्ज दूर से ही एंबुलेंस की निगरानी कर रहे थे। चालक के आते ही उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हरपुर बुदहट के अहमदपुर निवासी वीरेंद्र जायसवाल बताया।

उसने पुलिस को बताया कि जहां पर नर्सिंग होम से भेजा जाता है, वहां पर जाकर मरीज को सिर्फ अस्पताल पहुंचाना ही उसका काम है। बताया कि मरीज को उसे तारामंडल के एक अस्पताल में पहुंचाना था। पुलिस ने एंबुलेंस को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed