{"_id":"626900f247d5c624c34ad78e","slug":"amar-ujala-foundation-free-health-checkup-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन: निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, पैथालॉजी जांचें भी हुईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन: निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, पैथालॉजी जांचें भी हुईं
Wed, 27 Apr 2022 02:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Apr 2022 02:12 PM IST
सार
मरीजों व उनके साथ आए तीमारदारों को लू-गर्मी से बचाव की सलाह भी दी गई है। कहा गया कि ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह मौसम खतरनाक होता है। शिविर के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मंगलवार को न्यू गोरखपुर मेडिसिटी हॉस्पिटल तारामंडल (सरमाउंट स्कूल सीनियर विंग के पास) में लगा। इसमें 63 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। साथ ही कई तरह की पैथालॉजी जांचें निशुल्क हुईं। दवाइयां भी दी गईं।
विज्ञापन
क्रिटिकल केयर फिजिशियन व मेदांता के पूर्व डॉ. गौरव पांडेय ने मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण करके उचित परामर्श दिया है। डॉ गौरव पांडेय के मुताबिक, ज्यादातर मरीज सांस, हार्ट, दमा, शुगर व ब्लड प्रेशर की समस्या केे साथ आए। उच्च रक्तचाप आदि बीमारियों से पीड़ित मिले।
विज्ञापन
सात मरीज ऐसे मिले, जो गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। इन सबको अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराने की सलाह दी गई है। मरीजों व उनके साथ आए तीमारदारों को लू-गर्मी से बचाव की सलाह भी दी गई है। कहा गया कि ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह मौसम खतरनाक होता है। शिविर के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया गया।
विज्ञापन
निशुल्क जांच कर दी गई सलाह
शिविर में आए 38 मरीजों की निशुल्क पैथालॉजी जांच कराई गई। इनमें कॉलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर, यूरिक एसिड, टोटल प्रोटीन, पीपीटी (प्लमोनरी फंक्शन टेस्ट), एमआरपी 800, अस्थमा, सांस, फेफड़े और सीओपीडी आदि की जांच शामिल रही।