{"_id":"69923322d8ec6b532f00b1db","slug":"amad-e-ramadan-seminar-at-msi-inter-college-winners-of-forty-hadith-workshop-honoured-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1231062-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इंसान को नेक राह पर चलने का मौका देता है रमजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इंसान को नेक राह पर चलने का मौका देता है रमजान
विज्ञापन
गोरखपुर। अल कलम एसोसिएशन की ओर से रविवार को मियां साहब इस्लामिया (एमएसआई) इंटर कॉलेज में आमद-ए-रमजान सेमिनार व चालीस हदीसों की विशेष कार्यशाला के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि मौजूदा दौर में इंसानियत कमजोर पड़ रही है और लोगों में खुदगर्जी बढ़ती जा रही है। ऐसे समय में रमजान इंसान को अपनी कमियों को दूर कर नेक रास्ते पर चलने का अवसर देता है। रोजा इंसान को सब्र, अनुशासन और परहेजगारी की तालीम देता है। सहरी और इफ्तार के समय की पाबंदी इंसान को जिम्मेदारी का एहसास कराती है।
तहरीक उलेमा-ए-हिंद के चेयरमैन मुफ्ती मुहम्मद खालिद अय्यूब मिस्बाही ने कार्यशाला के विजेताओं मुहम्मद साकिब, राशिदा जिया, फिजा खातून, आहू चश्म निजामी, अकलीमा वारसी, सोफिया फलक, शिफा खातून, फातिमा अंजुम, हुमा आफरीन, सना फातिमा, सानिया, मुहम्मद रुशान, मुहम्मद आसिफ, मुहम्मद उजैर व मुहम्मद सफियान को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। अध्यक्षता मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी ने की। संचालन कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी व हाफिज रहमत अली निजामी ने किया। इस अवसर पर शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी, प्रधानाचार्य मुख्तार अहमद आदि लोग मौजूद रहे।