Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Alumni to gather at MMMUT; a two-day celebration of memories awaits.

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में जुटेंगे पुरातन छात्र, दो दिन सजेगी यादों की महफिल

Mon, 16 Nov 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Alumni to gather at MMMUT; a two-day celebration of memories awaits.
गोरखपुर। पुरानी यादें ताजा होंगी, गुरुजनों से मुलाकात होगी और विश्वविद्यालय से जुड़ाव का रिश्ता फिर मजबूत होगा। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में 21 और 22 नवंबर को आयोजित होने वाले एलुमनी मीट-2026 को लेकर पुरातन छात्रों में उत्साह बढ़ने लगा है। अब तक 100 से अधिक पूर्व विद्यार्थी पंजीकरण करा चुके हैं। अधिक से अधिक पुरातन छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 नवंबर कर दी गई है।
विज्ञापन

दो दिवसीय आयोजन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों, उद्योगों और प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एक मंच पर जुटेंगे। समारोह में पुरानी यादें साझा करने के साथ ही पूर्व छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने, शोध, नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा उद्योगों से सहयोग के नए अवसर तलाशने पर भी जोर रहेगा। वर्तमान विद्यार्थियों को पुरातन छात्रों के अनुभवों से जोड़ना भी आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।
विज्ञापन

---------
शोभायात्रा से होगी शुरुआत, दूसरे दिन क्रिकेट मैच
आयोजन की तैयारियों को लेकर कुलपति ने विभिन्न समितियों को अतिथियों के स्वागत, प्रतिभागियों की सुविधाओं और कार्यक्रमों के सुचारु संचालन की व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पहले दिन पूर्व छात्र विश्वविद्यालय के पुराने प्रशासनिक भवन से शोभायात्रा निकालेंगे। यह यात्रा मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा तक पहुंचेगी, जहां माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद विभागों का भ्रमण, पुरातन छात्र संघ की वार्षिक बैठक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दूसरे दिन विश्वविद्यालय परिसर स्थित शहीद बंधु सिंह स्टेडियम में पूर्व छात्रों के बीच क्रिकेट मैच आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एलुमनी मीट को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कुलपति ने सभी समितियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। आयोजन के माध्यम से पूर्व छात्रों को विश्वविद्यालय से जोड़ने के साथ उनके अनुभवों और उपलब्धियों का लाभ वर्तमान विद्यार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
-प्रो. बीके पांडेय, अधिष्ठाता, एलुमनी रिलेशन, एमएमएमयूटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed