फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aluminum in barfi and insects in tur dal

गोरखपुर में मौत का सामान: बर्फी में एल्यूमीनियम, अरहर की दाल में कीड़े

Sun, 10 Oct 2021 11:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 10 Oct 2021 11:35 AM IST
सार

बीते दो महीने में गोरखपुर से भेजे गए थे 112 नूमने, 29 फेल, अब जुर्माने और मुकदमे की तैयारी, दो से 10 लाख रुपये तक लगेगा जुर्माना।

विज्ञापन
Aluminum in barfi and insects in tur dal
खाद्य पदार्थ में मिलावट - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर में खाद्य पदार्थों में मिलावट का धंधा जोरों पर है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से पिछले दो महीनों में लिए गए खाद्य सामग्रियों के कुल 112 नमूनों में से 29 फेल मिले। इनमें 10 में गुणवत्ता की कमी, 16 मिस ब्रांडेंड और तीन नमूने खाने के दृष्टिकोण से काफी खतरनाक मिले।

विज्ञापन


अभिहीत अधिकारी कुमार गुंजन ने बताया कि सहजनवां स्थित प्रदीप कुमार के जनरल स्टोर से दाल का नमूना लिया गया था जिसमें जिंदा और मरे हुए कीड़े की मिलने की पुष्टि हुई है। जबकि खजनी के रामदीन की मिठाई की दुकान से बर्फी का नमूना लिया गया था, जिसमें सिल्वर की जगह एल्युमीनियम वर्क के मिलने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि जिन नमूनों की रिपोर्ट अनसेफ है, उन प्रतिष्ठानों के संचालकों पर मुकदमा चलेगा और जिनके सब स्टैंडर्ड और मिस ब्रांडेड हैं उनपर 2 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


बड़े नाम वालों का भी छोटा काम
कुमान गुंजन ने बताया कि जिनके नमूने फेल आए हैं उसमें केवल छोटे व्यापारी ही नहीं हैं। इसमें लिज्जत पापड़, चक्र ब्रांड सरसों तेल और आर्गेनिक तत्व जैसे बड़े ब्रांड भी शामिल हैं। मॉल से लिए गए आर्गेनिक तत्व ब्रांड के सरसों तेल का नमूना मिस ब्रांडेड पाया गया है। इस ब्रांड पर दो लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सुभाष नगर में जनरल स्टोर चलाने वाले अगम शांति के यहां से लिज्जत पापड़ का नमूना लिया गया था जो सब-स्टैंडर्ड निकला। वहीं अग्रहरि प्रोविजन स्टोर से लिए गए चक्र ब्रांड का नमूना भी फेल आया है। जो नमूने फेल मिले उनमें खोवा के चार नमूने, बेकरी बिस्किट, गरम मसाला, खड़ा नूडल्स और सेवईं शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed