फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Along with pulses oil and salt food grains free till Holi in UP

खुशखबर: दाल, तेल व नमक के साथ होली तक खाद्यान्न भी मुफ्त, प्रदेश सरकार ने किया बदलाव

Wed, 17 Nov 2021 08:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Nov 2021 08:56 PM IST
सार

खाद्यान्न कहीं से भी तो दाल, तेल व नमक मूल कोटे से ही ले सकेंगे, अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों के लिए प्रदेश सरकार ने व्यवस्था में किया बदलाव।

विज्ञापन
Along with pulses oil and salt food grains free till Holi in UP
कार्ड धारक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को होली तक दाल, खाद्य तेल और नमक के साथ ही खाद्यान्न भी निशुल्क मिलेगा। हालांकि दाल, खाद्य तेल और नमक लाभार्थी को उसके मूल कोटे की दुकान से ही मिल सकेगा जबकि कार्ड पोर्टबिलिटी और वन नेशन वन राशनकार्ड सुविधा के तहत कार्ड धारक खाद्यान्न कहीं से भी ले सकेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने सभी पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक प्रति कार्ड निशुल्क एक किलोग्राम दाल या साबुत चना, एक लीटर सरसों या रिफाइंड तेल और एक किलोग्राम आयोडाइज्ड नमक देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि इसके साथ ही अब शासन ने सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलोग्राम राशन और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं और दो किलोग्राम चावल भी मुफ्त देने का निर्णय लिया है। यह मुफ्त राशन भी दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक प्रतिमाह उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दाल, तेल और नमक के वितरण में कार्ड पोर्टेबिलिटी व्यवस्था को शासन ने समाप्त कर दिया है। यानी अब लाभार्थी गेहूं-चावल तो किसी भी कोटे से मुफ्त ले सकेंगे लेकिन दाल, खाद्य तेल और नमक केवल मूल कोटे की दुकान से ही मिलेगा। लाभार्थियों को दिसंबर में निशुल्क खाद्यान्न और दाल, खाद्य तेल व नमक उपलब्ध कराने प्रक्रिया चल रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed