फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Along with industries, hotel business is also gaining wings in Gorakshanagari.

Gorakhpur News: गोरक्षनगरी में उद्योगों के साथ होटल कारोबार को भी लग रहे पंख

Thu, 30 Nov 2023 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Along with industries, hotel business is also gaining wings in Gorakshanagari.

विज्ञापन



गीडा सेक्टर 22 में बने तीन सितारा होटल का सीएम करेंगे उद्घाटन, रामगढ़ताल किनारे बने होटल काेर्ट यार्ड का भी होगा शुभारंभ



होटल रेडिसन ब्लू में 80 कमरे और एक सेमिनार हॉल और बढ़ाया जाएगा





अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। गीडा में औद्योगिक विकास से होटल उद्योग को भी पंख लग रहे हैं। न सिर्फ इस उद्योग को फायदा मिल रहा है, बल्कि कई नए होटल भी खुल रहे हैं। गीडा सेक्टर 22 में बने एक तीन सितारा होटल का बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री उदघाटन भी करेंगे। वहीं, रामगढ़ताल के किनारे बने एक होटल का उद्घाटन 15 दिसंबर को होगा। इसके अलावा शहर में चल रहे एक होटल में 80 कमरे व एक सेमिनार हॉल के विस्तारीकरण का भी काम चल रहा है।



एक दशक पहले तक शहर में चुनिंदा होटल ही उपलब्ध थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। रेलवे स्टेशन व शहर के भीतरी हिस्सों के अलावा मेडिकल कॉलेज रोड, कसया रोड और रामगढ़ताल के किनारे बड़े होटल बन रहे हैं। इनमें तीन और पांच सितारा होटल शामिल हैं। इन पांच सितारा और तीन सितारा होटलों के निर्माण की जो दो प्रमुख वजहें बताई जा रही हैं, उनमें पहला गोरखपुर का विकास और दूसरा इसके पूर्वांचल, बिहार और नेपाल का केंद्र बिंदु होना है।
विज्ञापन




चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह बताते हैं कि बड़े उद्यमी या उनके प्रतिनिधि पहले गोरखपुर आने से इसलिए कतराते थे कि यहां उनके रुकने के लिए अच्छे होटल कम थे, लेकिन अब यह दिक्कत नहीं है। लखनऊ और वाराणसी जैसी सुविधा वाले कई होटल यहां बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे डॉ. इमरान अख्तर बताते हैं कि पहले डॉक्टरों के सेमिनार आदि गोरखपुर में कभी-कभार ही होते थे। वजह यही थी कि बड़े शहरों में रहने वाले डॉक्टर यहां नहीं आना चाहते थे। वहीं, इस साल डॉक्टरों के कई बड़े सेमिनार गोरखपुर के होटलों में आयोजित हो चुके हैं। यहां के होटलों में भी वही सुविधा मिल रही है, जो किसी अन्य बड़े शहर में है। इससे लोग गोरखपुर बेहिचक आने लगे हैं।





गीडा क्षेत्र में खुल गए हैं कई होटल



गीडा में उद्योगों की स्थापना के साथ ही होटल कारोबार भी चमकने लगा है। सेक्टर 22 में नया होटल बनाने वाले कुलदीप नारायण राय बताते हैं कि यहां कई छोटे होटल चल रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे बड़ी कंपनियां यहां आएंगी, उनके स्तर के होटल भी बनेंगे। बड़ी कंपनियों के अफसर आएंगे तो उनके रुकने का भी प्रबंध होना चाहिए। उन कंपनियों की तरफ से अक्सर ही ट्रेनिंग समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसके लिए उच्च श्रेणी वाले होटल चाहिए। इसलिए आने वाले समय में गीडा व उसके आसपास कई बड़े होटल भी खुलेंगे।



वर्जन



रामगढ़ताल के किनारे बनकर तैयार होटल का 15 दिसंबर को उद्घाटन होना है। गीडा में औद्योगिक विकास होने से गोरखपुर के सभी होटलों पर बेहतर असर पड़ेगा। क्योंकि कंपनियों के मालिक, मैनेजर व अन्य अधिकारियों के रुकने, ट्रेनिंग आदि के लिए होटलों की जरूरत पड़ेगी।




अतुल सर्राफ, निदेशक, होटल कोर्ट यार्ड मैरिएट




गोरखपुर में औद्योगिक व पर्यटन विकास का बहुत ही बेहतर असर होटल उद्योग पर पड़ रहा है। कोरोना काल के बाद गीडा की कंपनियों ने ही होटल उद्योगों के लिए शुरुआती मदद की। अब बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि, डॉक्टर व अन्य बड़े अधिकारियों की वजह से कारोबार ठीक चल रहा है। आने वाले दिनों में इसमें और बेहतरी आएगी।



अभिषेक सिंह, जीएम, होटल रेडिशन ब्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed