{"_id":"6220521e2f1d7f02df38cedf","slug":"allegations-of-samajwadi-party-pressure-put-to-vote-in-favor-of-bjp-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: समाजवादी पार्टी का आरोप, गोरखपुर में भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए डाला जा रहा दवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: समाजवादी पार्टी का आरोप, गोरखपुर में भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए डाला जा रहा दवाब
Thu, 03 Mar 2022 11:26 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:26 AM IST
सार
सपा ने ट्वीट किया है कि गोरखपुर जिले की खजनी विधानसभा-325 के बूथ नंबर पर-130 पर आधे घंटे से ईवीएम खराब है मतदान कार्य बाधित है चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान लें।
विज्ञापन
गोरखपुर में मतदान।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से शिकायत की है। आरोप है कि गोरखपुर जिले की गोरखपुर शहर 322 के बूथ संख्या 16 पर भाजपा कार्यकर्ता बूथ में अंदर बैठकर मतदाताओं पर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव डाल रहे हैं।
विज्ञापन
सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। वहीं, सपा ने ट्वीट किया है कि गोरखपुर जिले की खजनी विधानसभा-325 के बूथ नंबर पर-130 पर आधे घंटे से ईवीएम खराब है मतदान कार्य बाधित है चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान लें।
विज्ञापन
छठे चरण के लिए गोरखपुर में मतदान गुरुवार को सुबह सात बजे से शुरू हो गया। नौ बजे तक जिले में 7.67 मत पड़े। इसमें सबसे अधिक मतदान चौरीचौरा में हुआ। यहां 8.66 फीसदी मत पड़े जबकि बांसगांव में सबसे कम 6.50 फीसदी वोटिंग हुई। सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान में कई बूथों पर लम्बी कतारें लगी थीं तो कहीं महज दो से तीन वोटर ही थे।
विज्ञापन
हालांकि 9 बजे के बाद लगभग हर बूथ पर वोटरों की संख्या बढ़ती जा रही थी। करीब 10 बूथों पर ईवीएम की खराबी से मतदान 30 से 1 घंटे देर से शुरू हुआ। कुछ जगहों पर मोबाइल औए बिना मास्क के पहुंचने पर वोटर, बूथ से लौटाए भी गए। हालांकि बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी बूथों पर संदेश भेजा कि किसी को बूथ से लौटाया न जाएं। लोगों के मोबाइल बाहर ही जमा करा लिए जाएं।
विधानसभावार वोटिंग सुबह 11 बजे तक
320 कैम्पियरगंज - 23%
321 पिपराइच - 25-75%
322 गोरखपुर शहर- 17.50%
323 गोरखपुर ग्रामीण -20.16%
324 सहजनवां - 22.67%
325 खजनी - 21%
326 चौरी चौरा - 25.77%
327 बासगांव - 20.36%
328 चिल्लूपार - 20.82 %
कुल मत- 21.89%
विधानसभावार वोटिंग सुबह 9 बजे तक
320 कैम्पियरगंज 8.25%
321 पिपराइच 7.25%
322 शहर 7.75 %
323 गोरखपुर 8.25 %
324 सहजनवां 8%
325 खजनी 7.33 %
326 चौरी चौरा 8.66 %
327 बासगांव 6.50%
328 चिल्लूपार 7 %
टोटल 7.67 %