फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Allegations of mismanagement in the railway hospital, expressed anger

Gorakhpur News: रेलवे अस्पताल में अव्यवस्था का आरोप, जताया रोष

Sun, 18 Jan 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Allegations of mismanagement in the railway hospital, expressed anger
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय के निर्देश पर शनिवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय का भ्रमण किया। प्रतिनिधिमंडल के मुताबिक, अस्पताल में अनियमितताओं और रेफरल प्रक्रिया में देरी के मामले सामने आए। इसे लेकर वहां रोष देखा गया।
विज्ञापन

मंडल मंत्री ने बताया कि अस्पताल के भ्रमण के दौरान कर्मचारियों और उनके परिजनों ने ढेरों शिकायतें दर्ज कराईं। सबसे गंभीर मुद्दा मरीजों को रेफर करने में हो रही हीला-हवाली का है। कर्मचारियों का आरोप है कि चिकित्सा निदेशक की ओर से रेफरल मामलों को नजरअंदाज किया जाता है, जिससे गंभीर मरीजों की जान पर बन आती है। प्रतिनिधिमंडल ने पीसीएमडी को पत्र लिखकर मांग की कि इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को ''''ऑन द स्पॉट'''' रेफर करने का अधिकार दिया जाए। वर्तमान में ऑन-कॉल डॉक्टर और हस्ताक्षर के इंतजार में मरीजों का ''''गोल्डन ऑवर'''' बर्बाद हो रहा है, जो सही नही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जयप्रकाश, बृजपाल सिंह, शमशाद अहमद, अंशुमाल पाठक, अभिषेक गुप्ता, अनिल गौतम, शुभम गुरूंग, राजकुमार गुप्ता, अखिलेश तिवारी, राजू रावत, अमित सिंह, कैलाश राजभर, अजय गुप्ता, एसके खरे, नूर ए आलम, लक्ष्मी नारायण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed