{"_id":"6a2489e81cebba7484013452","slug":"allegations-of-assault-and-robbery-on-ticket-brokers-at-sahajanwan-railway-station-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1345394-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तत्काल टिकट लेने पहुंचे युवक से मारपीट, चार हजार रुपये छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तत्काल टिकट लेने पहुंचे युवक से मारपीट, चार हजार रुपये छीनने का आरोप
Sun, 07 Jun 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
सहजनवां रेलवे स्टेशन पर टिकट दलालों पर हमला करने और लूट का आरोप
सहजनवां। थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सहजनवां रेलवे स्टेशन पर नगर पंचायत वार्ड नंबर 4 केशोपुर निवासी मदनलाल कन्नौजिया के साथ तत्काल टिकट लेने के दौरान मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और जेब से चार हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई, जब मदनलाल अहमदाबाद जाने के लिए टिकट काउंटर पर लाइन में खड़ा था, जिसके बाद विवाद बढ़ा और हमला कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित मदनलाल कन्नौजिया शुक्रवार सुबह सहजनवां रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट लेने के लिए पहुंचा था। वह टिकट खिड़की पर लाइन में खड़ा था, तभी वहां पहले से मौजूद करीब आधा दर्जन कथित टिकट बिचौलियों ने उसे रोकने की कोशिश की। आरोप है कि बिचौलियों ने पहले उसे जातिसूचक गालियां दीं और फिर लाइन से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में की है।
सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में एक पक्ष द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की जांच के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।