{"_id":"6630368314b00c3b180231d4","slug":"allegation-of-dowry-harassment-after-love-marriage-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-541543-2024-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रेम विवाह के बाद दहेज उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रेम विवाह के बाद दहेज उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज
Tue, 30 Apr 2024 08:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 30 Apr 2024 08:48 AM IST
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
गोरखपुर के हरपुर बुदहट प्रेम विवाह करने के बाद दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप में हरपुर बुदहट पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार को हरपुर बुदहट थाने के जनसुनवाई पर शिकायत लेकर पहुंची 28 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व वह अपने गांव के ही हरेंद्र यादव से प्रेम विवाह की थी। शादी के बाद दो बच्चे भी हुए, लेकिन पति और ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। दहेज में सोने की चेन और अंगूठी की मांग का दबाव बनाया जाने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि उनके असमर्थता जताने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पति हरेंद्र यादव, सास लीला, ननद खुशबू व निगम पर मारपीट, देहज उत्पीड़न, जानमाल की धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन