फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   All trains will not stop at Lucknow station today and tomorrow, Lucknow station blocked for concourse work.

Gorakhpur News: मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर होकर चलेंगी गोरखधाम समेत पांच ट्रेनें

Wed, 03 Jun 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
All trains will not stop at Lucknow station today and tomorrow, Lucknow station blocked for concourse work.
गोरखपुर। उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर आरएलडीए की ओर से कॉनकोर्स कार्य कराए जाने के लिए रेल प्रशासन ने यातायात एवं पावर ब्लॉक लिया है। इसके चलते पांच ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों का बदला रास्ता
-गोरखपुर से 03 जून को चलने वाली 12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस, 04 जून तक चलने वाली 12555 गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। ट्रेन का ठहराव लखनऊ स्टेशन (उत्तर रेलवे) पर नहीं रहेगा। परिवर्तित मार्ग पर बादशाहनगर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन

- आनंद विहार टर्मिनल से 04 जून को चलने वाली 22412 आनंद विहार टर्मिनल-नाहरलगुन एक्सप्रेस, पनवेल से 03 जून तक चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, ग्वालियर से 04 जून तक चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानक नगर-ऐशबाग-मल्हौर के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के बाद ट्रेन का ठहराव लखनऊ स्टेशन (उत्तर रेलवे) पर नहीं रहेगा। ट्रेनें परिवर्तित मार्ग पर ऐशबाग एवं बादशाह नगर स्टेशनों पर रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डिब्रुगढ़ से 03 जून को चलने वाली 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-शाहजहांपुर के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के बाद ट्रेन का ठहराव बाराबंकी, लखनऊ (उत्तर रेलवे), बालामऊ एवं हरदोई स्टेशनों पर नहीं रहेगा। परिवर्तित मार्ग पर बुढ़वल एवं सीतापुर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed