फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   All three accused are still absconding while under arrest

Gorakhpur News: अरेस्ट स्टे फिर भी फरार चल रहे तीनों आरोपी

Thu, 16 May 2024 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
All three accused are still absconding while under arrest
50 लाख छीनने के मामले में हाईकोर्ट से मिला है नौ जुलाई तक अरेस्ट स्टे
विज्ञापन

कोतवाली में नहीं पहुंचा अरेस्ट स्टे का आदेश, विवेचना में प्रतिदिन फरारी पर कट रहा पर्चा
कोतवाली पुलिस ने रुपया छीनने के मामले में सभी आरोपियों पर बढ़ाई 120 बी की धारा

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। व्यापारी से 50 लाख रुपये छीनने के मामले में वांछित चले रहे प्रंचड, विशाल और मुकेश की हाईकोर्ट से भले ही गिरफ्तारी पर नौ जुलाई तक रोक लगी है, लेकिन अभी भी तीनों फरार चल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें अरेस्ट स्टे के बारे में न तो जानकारी है ना ही कोई ऐसा आदेश कोतवाली थाने में आया है। इसलिए पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है और उनके खिलाफ विवेचना में हर दिन फरारी दिखाकर ही पर्चा काटा जा रहा है।

कोतवाली सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में दरोगा और उसके चारों साथियों पर 120 बी की धारा बढ़ाई गई है। रुपये छीनने की साजिश में सभी आरोपियों काे शामिल किया गया है। सीओ का कहना है कि अगर इस बीच कहीं भी फरार आरोपी मिलते हैं तो उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


दो बार लग चुकी गिरफ्तारी पर रोक
पहले 30 अप्रैल को हाईकोर्ट के न्यायाधीश सिद्धार्थ और सुरेंद्र सिंह की बेंच ने तीनों की गिरफ्तारी पर त्वरित रोक लगाते हुए सात मई तक का समय दिया था। सात मई को इस मामले फिर सुनवाई हुई, जिसमें दोनों ही न्यायाधीश की बेंच ने एक बार फिर तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर नौ जुलाई तक के लिए रोक लगा दी है। साथ ही नौ जुलाई को केस की फ्रेश फाइल कोर्ट में पेश करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed