फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   All rivers of Gorakhpur Basti division on rise water released again from Shravasti barrage

गोरखपुर-बस्ती मंडल की सभी नदियां चढ़ाव पर: श्रावस्ती बैराज से फिर छोड़ा पानी, राप्ती-घाघरा नदी में हलचल

Wed, 09 Aug 2023 01:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Aug 2023 01:04 PM IST
सार

सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने कहा कि नेपाल में होने वाली बारिश से नदियों का पानी बढ़ रहा है। इसलिए सभी विभागों के सजग रहने के लिए कहा गया है। जिले में नदियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
All rivers of Gorakhpur Basti division on rise water released again from Shravasti barrage
रोहिन नदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल में जोरदार बारिश और श्रावस्ती बैराज से फिर 76821 क्यूसेक पानी छोड़ देने से गोरखपुर-बस्ती मंडल में सभी नदियों में हलचल तेज हो गई है। इससे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। राप्ती और घाघरा समेत सभी नदियों में कहीं पर कम तो कहीं पर जलस्तर में अधिक बढ़ाव का क्रम जारी है।

विज्ञापन


मंगलवार की शाम छह बजे तक श्रावस्ती जिले में राप्ती नदी खतरे के निशान 127.700 मीटर से 90 सेमी ऊपर बह रही है। इसकी वजह से गोरखपुर में भी राप्ती नदी में हलचल होगी। अयोध्या में घाघरा का पानी खतरे के निशान से महज 10 सेंटीमीटर नीचे रह गया है। राप्ती और रोहिन नदी में भी जलस्तर में बढ़ाव दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में झूम कर बरसे बादल, मौसम हुआ सुहाना; उमस से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बीते दो दिनों से नेपाल में जोरदार बारिश हो रही है। इस वजह से करीब-करीब सभी नदियों का पानी बढ़ने लगा है। नेपाल में राप्ती नदी के कैचमेंट एरिया ( वह क्षेत्र, जिसमें बरसने वाला जल नदियों में आकर मिलता है) में लगातार बारिश हो रही है। इसकी वजह से घाघरा नदी का जलस्तर शाम चार बजे अयोध्या पुल पर 92.630 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरे का निशान 92.730 है।

इसे भी पढ़ें: चिलुआताल हत्याकांड: मासूम की मां-मामा को हिरासत में लिया तो बोले- पिता है हत्यारा

इसी तरह से बर्डघाट, गोरखपुर में जलस्तर मंगलवार की सुबह 71.080 से बढ़कर शाम 71.280 मीटर पर पहुंच गया। रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर लगे गेज मीटर पर जलस्तर उतार पर रहा। जानकारों का कहना है कि नेपाल में महाव तटबंध टूटने का असर गोरखपुर और महराजगंज में रोहिन नदी पर पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर में नाबालिगों से दरिंदगी: जहां मासूमों के साथ हुई थी वारदात, वही था पुलिस का ठिकाना

सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने कहा कि नेपाल में होने वाली बारिश से नदियों का पानी बढ़ रहा है। इसलिए सभी विभागों के सजग रहने के लिए कहा गया है। जिले में नदियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल नदिया खतरे के निशान से नीचे हैं। इसलिए चिंता की बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed