फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   All old records related to tax will be digitized

Gorakhpur News: डिजिटाइज होंगे टैक्स से जुड़े सभी पुराने रिकॉर्ड

Mon, 13 May 2024 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
All old records related to tax will be digitized
- नगर निगम टैक्स के पुराने रिकॉर्ड को करने जा रहा डिजिटाइज, घर बैठे देख सकेंगे कर निर्धारण सूची
विज्ञापन

- समस्याओं का भी घर बैठे हो जाएगा निस्तारण


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। डिजिटाइजेशन की राह में गोरखपुर नगर निगम ने एक और कदम बढ़ा दिए हैं। अब संपत्ति कर से जुड़े सभी पुराने रिकॉर्ड ऑनलाइन होंगे। इससे आम लोगों को अपने रिकॉर्ड देखने और उसमें सुधार करवाने में सुविधा होगी।
फिलहाल नगर निगम में संपत्ति कर का भुगतान ऑनलाइन करने की सुविधा है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोगों को कर निर्धारण सूची देखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। पहले तो आवेदन फिर उसके बाद लंबा इंतजार, तब जाकर वह सूची देख पाते हैं। यदि उसमें उनका नाम नहीं है तो इसे जुड़वाने में भी काफी वक्त लग जाता है, लेकिन यह व्यवस्था ऑनलाइन होने से उन्हें बहुत राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

वेबसाइट पर सूची उपलब्ध होने से वह कभी भी इसमें अपना नाम देख सकेंगे। साथ ही किसी तरह के सुधार के लिए वहीं से पंजीकरण कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें निगम के दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की पहल पर कर विभाग ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा
नगर निगम वित्तीय वर्ष 2024-25 में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दे रहा है। इस बार डिजिटल माध्यम से कर जमा करने पर डिस्कांउट भी दिया जा रहा है। नगर आयुक्त ने डिजिटल कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सभी सुविधाएं, क्यूआर कोड, ऑनलाइन वेबसाइट एड्रेस और अन्य तकनीकी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बिल वितरण के साथ ही संबंधित भवन स्वामी का मोबाइल नंबर भी संकलित किया जाएगा जिससे उन्हें समय से सूचना दी जाएगी।

------
कोट...
डिजिटाइजेशन पर निगम का इस बार खास जोर है। ऑनलाइन बिल भुगतान के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही अब सभी पुराने रिकॉर्ड भी ऑनलाइन किए जाएंगे। इससे उन्हें खोजने में परेशानी नहीं होगी।
-दुर्गेश मिश्र, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed