फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   All India Postal Employees Union, Gorakhpur Division, holds its biennial conference.

Gorakhpur News: वीके चौधरी अध्यक्ष, प्रतीक पांडेय बने सहायक सचिव

Mon, 20 Jul 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
All India Postal Employees Union, Gorakhpur Division, holds its biennial conference.
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन को संबो​​धित करते राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्
गोरखपुर। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ (ग्रुप-सी), गोरखपुर मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को क्षत्रिय भवन के प्रताप सभागार में हुआ। इस दौरान संघ की मंडल की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी कराया गया। इसमें वीके चौधरी (पोस्टमास्टर, सहजनवा) को अध्यक्ष व प्रतीक पांडेय (प्रधान डाकघर) को सहायक सचिव चुना गया।
विज्ञापन


विजय कुमार (पोस्टमास्टर, पीएसी कैंप) को मंडलीय सचिव, अभिषेक प्रताप सिंह को पोस्टमैन एवं एमटीएस संवर्ग का मंडलीय सचिव चुना गया। अजय यादव (पोस्टमास्टर, घुघली) को उपाध्यक्ष व सतपाल सिंह (डाक पर्यवेक्षक, केंद्रीय उपमंडल गोरखपुर) को पोस्टमैन एवं एमटीएस संवर्ग का अध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन में संघ के महिला मोर्चा का भी गठन किया गया। इसमें अपर्णा विशेन (पोस्टमास्टर, एयरफोर्स उपडाकघर) को मंडलीय अध्यक्ष, अनुपमा मिश्रा (एपीएम एडमिन, प्रधान डाकघर) को मंडलीय मंत्री और शिखा राज पटेल को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ,उत्तर प्रदेश के प्रांतीय मंत्री शैलेंद्र दीक्षित व विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद राय, पूर्व प्रांतीय मंत्री डॉ. शेषमणि त्रिपाठी और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष आरएस चंद मौजूद रहे। कार्यक्रम में सहायक अधीक्षक डाकघर, केंद्रीय उपमंडल गोरखपुर लव कुमार शुक्ल पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय यादव ने व संचालन क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed