फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police busted and caught alcohol in gorakhpur

ट्रक में कबाड़ के नीचे तस्करी के लिए ले जा रहे थे शराब की पेटियां, पकड़े गए चालक-खलासी

Fri, 04 Sep 2020 10:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
police busted and caught alcohol in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गीडा पुलिस ने ट्रक में लादकर ले जाए जा रहे हरियाणा निर्मित 190 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक में कबाड़ के नीचे तस्करी के लिए ले जाई जा रही शराब की पेटियां लादी गई थीं। कबाड़ हटाने के बाद शराब पकड़ी जा सकी। ट्रक का नंबर फर्जी मिला है। पुलिस के मुताबिक, शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये है।
विज्ञापन


एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष गीडा देवेंद्र कुमार सिंह बुधवार को हमराही दरोगा संतोष कुमार सिंह और सुशील प्रसाद, हेड कांस्टेबल राजेंद्र वर्मा, विनोद यादव व कांस्टेबल पवनेश पांडेय के साथ कुशीनगर मार्ग पर पहुंचे तो वहां कुछ दूर पर ट्रक खड़ा मिला।
विज्ञापन


ट्रक के आगे नंबर प्लेट पर (एचआर- 69-ए-4916) तथा पीछे (यूपी-57-2646) अंकित था। थानेदार ने ट्रक में पीछे लगा लॉक खोलवाकर चेक किया। ट्रक में ऊपर कबाड़ और नीचे हरियाणा निर्मित शराब गत्तों में रखी गई थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अशोक सिंह पुत्र सुंडाराम सिंह निवासी वार्ड 9 धाबाबाई कॉलोनी, दांता, थाना रामगढ़ जिला सीकर, राजस्थान व संदीप पुत्र रामफल निवासी जाटल रोड सोंधापुर थाना मॉडलटाउन जिला पानीपत हरियाणा हाल मुकाम मकान संख्या 1030 सूर्या कॉलोनी थाना रोहतक जिला रोहतक हरियाणा बताया।


पुलिस ने तलाशी के दौरान ट्रक से 180 एमएल की 9120 सीसी (190 पेटी) हरियाणा निर्मित शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed