फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Akasa asked for slots to fly new planes by Gorakhpur airport

Gorakhpur News: अकासा ने नए विमानों को उड़ाने के लिए मांगा स्लाॅट,बढ़ जाएगी इन राज्यों तक उ़डान

Tue, 30 Apr 2024 08:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला, गोरखपुर
अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2024 08:45 AM IST
विज्ञापन
Akasa asked for slots to fly new planes by Gorakhpur airport
आकासा फ्लाइट( सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया एक्स

एयरपोर्ट प्रशासन से अकासा ने प्रस्ताव भेजकर नए विमानों को उड़ाने के लिए स्लाॅट मांगा है। प्रशासन अगर स्लाट देता है तो मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और कोलकाता के लिए गोरखपुर से विमान की संख्या बढ़ जाएगी। इसका फायदा यात्रियों को मिलेगा।

विज्ञापन


वर्तमान में गोरखपुर से इंडिगो और एलायंस एयर के छह विमान दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता के लिए उड़ान भरते हैं। अकासा एयर को मंजूरी मिलने पर यहां विमानों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


ये बता दें कि अकासा एयर दो शहरों दिल्ली और बंगलूरू के लिए 29 मई से हवाई सेवा शुरू कर रहा है। इसके लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। 29 मई से दिल्ली के लिए गोरखपुर से 2:45 बजे विमान उड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं यहां से शाम सात बजे बंगलूरू के लिए विमान उड़ान भरेगा। विमानों की संख्या बढ़ने के कारण वर्तमान में अकासा के एयर टिकट भी अभी सस्ते हैं। जो यात्री इस समय टिकट बुक करा रहे हैं, उन्हें एक हजार से 1500 तक फायदा मिल रहा है।

रात नौ बजे तक एयरपोर्ट से होती है उड़ान
बता दें कि सुबह सात से रात नौ बजे तक एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान होती है। इसी समय में से अकासा एयर ने भी एयरपोर्ट प्रशासन से स्लाॅट मांगा है। उम्मीद की जा रही है, बहुत जल्द प्रशासन इसपर स्वीकृति भी दे सकता है।


शहर के टूर प्लानर का कहना है कि गोरखपुर में यात्रियों की कमी नहीं है। अगर विमानों की संख्या बढ़ेगी तो यात्रियों को कहीं भी आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। स्पाइस जेट ने फरवरी में दिल्ली और मुंबई की हवाई सेवा बंद कर दी। इसके बाद एलायंस एयर ने लखनऊ की सेवा बंद कर दिल्ली की उड़ान को चार दिन कर दिया। इस वजह से यात्री अयोध्या जाकर फ्लाइट पकड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed