{"_id":"5ff554a7bc02b20b142e492f","slug":"airf-general-secretary-send-letter-to-railway-board-for-open-canteen-of-railway-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द खुलेंगी रेलवे दफ्तरों की कैंटीन व कम्युनिटी हाल, एआईआरएफ महामंत्री ने रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द खुलेंगी रेलवे दफ्तरों की कैंटीन व कम्युनिटी हाल, एआईआरएफ महामंत्री ने रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र
Wed, 06 Jan 2021 11:41 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
रेलवे के दफ्तरों और कारखाना स्थित कैंटीन तथा कमेटी हाल जल्द ही खुलेंगे। रेल प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू करा दी है। इस संबंध में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
कोरोना के चलते 23 मार्च 2020 से लॉकडाउन लगने के बाद रेलवे दफ्तरों की कैंटीन और कमेटी हाल बंद कर दिए गए थे। लॉकडाउन हटने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया और दफ्तर भी खुलने लगे।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों पर खानपान की व्यवस्था शुरू कर दी गई लेकिन रेल कर्मियों के लिए कैंटीन अभी तक नहीं खोली गई है। जिसके चलते रेलकर्मियों की दिक्कतें बढ़ र्गइं हैं। चाय-नाश्ते के लिए उन्हें दूर जाना पड़ रहा है। वहीं महिलाओं के बैठने की व्यवस्था भी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
इन समस्याओं को लेकर एआईआरएफ महामंत्री ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर कैंटीन और कमेटी हॉल खोलने का आग्रह किया है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि इस महीने में कैंटीन को खोल दिया जाएगा।