फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   air pollution in gorakhpur air became dangerous due to smoke of firecrackers

गोरखपुर में प्रदूषण: दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी, पटाखों के धुएं से खतरनाक हुई शहर की हवा

Sun, 07 Nov 2021 12:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Nov 2021 12:17 PM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की साइट समीर के अनुसार दिवाली के अगले दिन शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 395 दर्ज किया गया।

 

विज्ञापन
air pollution in gorakhpur air became dangerous due to smoke of firecrackers
दिवाली की रात का गोरखपुर शहर का नजारा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवाली की आतिशबाजी के बाद गोरखपुर शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया। दिवाली के दिन शहर ही नहीं, औद्योगिक क्षेत्र सहजनवां में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) करीब 350 के पास पहुंच गया। जिसे स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अत्यंत खतरनाक माना जाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की साइट समीर के अनुसार दिवाली के अगले दिन शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 395 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि दिवाली के दिन आतिशबाजी से हवा की गुणवत्ता काफी खराब हुई है। जहां सामान्य दिनों में गोरखपुर शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 90 से 150 के बीच रहता है, वह दिवाली के बाद 300 से भी ऊपर जा पहुंचा। दिवाली के दूसरे दिन भी एयर क्वालिटी इंडेक्स में बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ। हवा नहीं चलने की वजह से प्रदूषण यहीं टिका हुआ है। हवा में नमी होने की वजह से इसमें तब तक सुधार नहीं होगा जब तक हवा नहीं चलेगी।
विज्ञापन


कुछ यूं रहा एयर क्वालिटी इंडेक्स
तारीख      एक्यूआई गोरखपुर एक्यूआई सहजनवां
03 नवंबर 173 230
04 नवंबर   225   271
05 नवंबर   341  378
06 नवंबर   316  378
 
प्रदूषक अवयव दिवाली के पहले दिवाली के बाद
पीएम 2.5  63.06 88.96    
पीएम 10 74.65 92.22
नाइट्रस ऑक्साइड 75.00 92.29
ओजोन 75.00 92.29
अमोनिया   75.00 92.29
सल्फर डाई ऑक्साइड 75.00   92.29

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed