{"_id":"6afa1e1c98bb244e04046477","slug":"air-near-mmmut-is-clean-pollution-persists-in-gida-and-golghar-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1518016-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के पास हवा साफ गीडा-गोलघर में प्रदूषण बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के पास हवा साफ गीडा-गोलघर में प्रदूषण बरकरार
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर की हवा की सेहत में कुछ सुधार हुआ है लेकिन सभी इलाकों में प्रदूषण का स्तर एक जैसा नहीं है। शनिवार को एमएमएमयूटी स्थित वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन पर (एक्यूआई) एयर क्वालिटी इंडेक्स घटकर 82 पर पहुंच गया।
इस स्तर पर हवा की गुणवत्ता संतोषजनक मानी जाती है। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र गीडा में एक्यूआई 278 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। गोलघर में भी एक्यूआई 191 रहने से हवा मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, एमएमएमयूटी क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, जबकि गीडा में प्रदूषण का स्तर अब भी अधिक है। गोलघर में भी लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। सहायक वैज्ञानिक (पर्यावरण) सत्येंद्र नाथ यादव ने बताया कि दिवाली के बाद से शहर में एक्यूआई का स्तर बढ़ गया था। अब एमएमएमयूटी के आसपास प्रदूषण कम होने लगा है, लेकिन शहर के दूसरे इलाकों में स्थिति अभी सामान्य नहीं हुई है।