फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Air Force Chief to interact with Gen-Z and Alpha in Gorakhpur today.

Gorakhpur News: वायुसेना प्रमुख आज गोरखपुर में जेन-जी व अल्फा से करेंगे संवाद

Thu, 27 Aug 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Air Force Chief to interact with Gen-Z and Alpha in Gorakhpur today.
गोरखपुर/लखनऊ। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह बृहस्पतिवार को पीपीगंज के साखी माथाबारी गांव में जेन-जी और जेन अल्फा से संवाद करेंगे। वह इनके अलावा ग्रामीणों, अग्निवीरों से भी बात करेंगे और उनके जीवन, जरूरतों, आकांक्षाओं और चुनौतियों के बारे में जानेंगे।
विज्ञापन

वायुसेना प्रमुख सुबह गोरखपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से सुबह 10:30 बजे माथाबारी गांव पहुंचेंगे। उनके साथ पत्नी सरिता भी रहेंगी। गोरखपुर के किसी दूरस्थ गांव में वायु सेना प्रमुख का यह भ्रमण एक विशेष अवसर है। इस दौरे पर वह गांव के लोगों की जिंदगी को करीब से समझेंगे। उनसे संवाद कर उनकी जरूरतों और समस्याओं को सुनेंगे और युवाओं का अपने भविष्य को लेकर क्या सपना है यह जानने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

वायु सेना प्रमुख रामाश्रय ग्राम विकास संस्थान, साखी माथाबारी का भी दौरा करेंगे। वे संस्थान से जुड़े लोगों से बातचीत कर समाज के विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता के लिए किए जा रहे उनके कामकाज की जानकारी लेंगे। इसके बाद वायुसेना प्रमुख सरस्वती गुरुकुल जाएंगे। वहां विद्यार्थियों-शिक्षकों से संवाद करेंगे। बच्चों को शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed