{"_id":"6205f8a209b5ce4e960de490","slug":"aiims-will-find-reason-for-major-diseases-in-purvanchal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पूर्वांचल में बड़ी बीमारियों की वजह तलाशेगा एम्स, लोगों को दवा देकर किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पूर्वांचल में बड़ी बीमारियों की वजह तलाशेगा एम्स, लोगों को दवा देकर किया जाएगा जागरूक
Fri, 11 Feb 2022 11:21 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:21 AM IST
सार
गोरखपुर जिले के डुमरी खास और शिवपुर गांव को गोद लेकर बीमारियों पर अध्ययन शुरू किया। लोगों को दवा देकर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
AIIMS Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पूर्वांचल में बड़ी बीमारियों की वजह तलाशेगा। इसके तहत जिले के डुमरी खास और शिवपुर गांव को गोद लेकर बीमारियों पर अध्ययन भी शुरू कर दिया गया है। कम्युनिटी मेडिसिन से लेकर अन्य 13 विभाग इन गांवों में पहुंचकर बीमारियों की जानकारी ले रहे हैं। गंभीर मरीज मिलने पर इलाज के लिए एम्स भी भेजा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एम्स की टीम स्वास्थ्य केंद्रों और गांवों में जाकर लोगों के बीच पता करेगी कि, वहां लोगों को किस तरह की बीमारियां हो रही हैं और क्यों हो रही हैं? यदि किसी को कोई बीमारी है तो टीम जानने का प्रयास करेगी कि यह बीमारी परिवार में किसी और को तो नहीं है। यदि परिवार के अन्य सदस्यों को भी है, तो उनके खान-पान, रहन-सहन के बारे में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इस बीच यह भी देखा जा रहा है कि यदि स्वच्छता के अभाव में कोई बीमारी पूरे परिवार या कम्युनिटी में फैल रही है, तो उन्हें उसकी जानकारी दी जाएगी। इस बीच, जो बीमारियां मुख्य रूप से सामने आएंगी, उन पर शोध किया जाएगा।
विज्ञापन
कम्युनिटी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. हरीशंकर जोशी ने बताया कि एम्स ने डुमरी खास और शिवपुर गांव को गोद लिया है। यहां पर हर दिन अलग-अलग विभागों की ओपीडी चलाई जा रही है। बीमारियों का पता लगाया जा रहा है कि आखिर गांव में कौन सी बीमारियां सबसे ज्यादा फैली हैं। इसका अध्ययन भी शुरू कर दिया गया है। शुरुआती तौर पर चर्म रोग, स्त्री रोग, बच्चों के बीमार होने के मामले सामने आए हैं। संबंधित विभाग इन रोगों पर अध्ययन भी शुरू कर चुका है।
चर्म रोग और स्त्री रोग के मामले अधिक
इन दोनों गांवों में चर्म रोग और स्त्री रोग के मामले अधिक आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्त्री रोग के मामलों के लिए स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों की टीम ने ओपीडी शुरू कर दी है। गंभीर रूप से बीमारी महिलाओं को इलाज के लिए एम्स भेजा जा रहा है। एम्स में इलाज कर उन्हें स्वच्छता के बारे में बताया जा रहा है। इसके अलावा चर्म रोग के मामले भी इन गांवों में ज्यादा हैं।मीडिया प्रभारी एम्स डॉ. शंशाक शेखर ने कहा कि एम्स में बीमारियों पर शोध शुरू हो गया है। एम्स के गोद लिए गांव डुमरी खास और शिवपुर से इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। जल्द ही जिले सहित पूर्वांचल के अन्य गांवों में एम्स की टीम जाकर बीमारियों पर अध्ययन करेगी और रोकथाम के उपाय तलाशेगी।